फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Statue installed in the village on the death anniversary of martyr hero Rakesh

Bilaspur News: शहीद नायक राकेश की पुण्यतिथि पर गांव में स्थापित की मूर्ति

Tue, 26 Dec 2023 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Statue installed in the village on the death anniversary of martyr hero Rakesh
-स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों से बांधा समा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के जंगल टिकरी गांव के शहीद नायक राकेश कुमार ठाकुर की पुण्यतिथि पर गांव में उनकी मूर्ति स्थापना गई। इस मौके पर सेवानिवृत्त सेना मेडल कर्नल पीएस अत्री उप निदेशक सैनिक कल्याण विभाग बिलासपुर मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने शहीद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

शहीद नायक राकेश कुमार ठाकुर 9 फरवरी 2002 को पंजाब रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। 10 साल की देश सेवा करते जम्मू के मेंढर सेक्टर में 26 दिसंबर 2012 को आतंकवादियों से लोहा लेते समय शहीद हो गए थे। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों से ऐसे जांबाज शहीद होते हैं उनके परिवारों के ऋण कभी चुकाए नहीं जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि राकेश ठाकुर के बलिदान दिवस पर मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मेले की अनुमति देने के लिए पूरा सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज का दिन बाल वीर दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि झंडूता क्षेत्र के 45 से 50 प्रतिशत सैनिक देश सेवा में अपना फ़र्ज़ बखूबी से निभा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पूर्व सैनिक लोक कल्याण सेवा बरठीं और प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण समिति के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने देश भक्ति गीत तेरी मिट्टी में मिल जावां, देश रंगीला की प्रस्तुति दी। प्रगति ठाकुर ने कविता के माध्यम से बलिदान हुए वीरों को नमन हमारा, रोहित ठाकुर ने वतन पर मिटने वाले शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वर्ष मेले, रविदत्त सिवाए ने दिल दिया है जान भी देंगे है ए वतन तेरे लिए, सूबेदार वीर सिंह ने जहां डाल डाल पर है सोने की चिडिय़ा की प्रस्तुति दी। इसके अलावा महिला मंडल की सदस्यों ने भी सलाम शहीदों को जो खो गए वतन को जगाकर खुद सो गए गीत पर प्रस्तुति दी। इस मौके पर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष सूबेदार मेजर सर्वजीत सिंह, मीडिया प्रभारी हंस राज शर्मा, उर्मिला अत्री, रत्नी देवी, सूबेदार कुलवंत डटवलिया, शेर सिंह ठाकुर, रमेश कुमार, राम लाल, कृष्ण सिंह, बीरबल सिंह, अनीप भरद्वाज, कुलवंत पटियाल, संजीव ठाकुर, प्रोमिला वसु, डॉ. दलीप धीमान, रणवीर ठाकुर, नरेंद्र सिंह, नरेश सोहड़, बंशीलाल, नंदलाल, बंशीराम, कुलवीर सिंह, सत्यपाल वर्मा, अजय धीमान, अमर सिंह, लेखराम, जगजीत सिंह और सुरेश कुमार सहित पूर्व सैनिकों सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed