{"_id":"61ed9a8477c80c4b941885d7","slug":"state-of-the-art-facilities-will-be-available-in-ipd-hospital-being-built-with-11-crores-bilaspur-news-sml3975522135","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 करोड़ से बन रहे आईपीडी अस्पताल में मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 करोड़ से बन रहे आईपीडी अस्पताल में मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं
विज्ञापन
घुमारवीं में निर्माणाधीन सिविल अस्पताल का आईपीडी भवन।
- फोटो : BILASPUR
घुमारवीं(बिलासपुर)। जिले के घुमारवीं अस्पताल परिसर में बन रहा आईपीडी अस्पताल भवन अत्याधुनिक सुविधाएं से लैस होगा। इस आईपीडी अस्पताल भवन का 60 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। 11 करोड़ रुपये से बन रहे इस भवन में क्षेत्र के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं अगस्त 2022 तक लोगों को इस आईपीडी भवन में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएंगी।
इस भवन में आधुनिक लैब, मशीनें और उपकरण होंगे। मरीजों व उनके तीमारदारों को हर सुविधा मिलेगी। अस्पताल में मरीजों के लिए अलग-अलग वार्ड होंगे। अत्याधुनिक तकनीक से लैस जच्चा-बच्चा वार्ड भी होगा। जानकारी के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने घुमारवीं के लोगों को आईपीडी अस्पताल की सौगात दी थी। जिस पर 11 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। इसके कार्य को रिकार्ड समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। घुमारवीं में आईपीडी अस्पताल का निर्माण होने से तीन विधानसभा सभा घुमारवीं सदर व झंडुता के एक लाख से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
चार मंजिला होगा आईपीडी अस्पताल भवन
घुमारवीं में बनने वाला आईपीडी अस्पताल भवन चार मंजिला होगा। पहली मंजिल पर मेडिसन स्टोर, लैब और माइनर ओटी। दूसरी मंजिल पर डॉक्टर ड्यूटी रूम, कोरिडोर व गायनी वार्ड। तीसरी मंजिल में वार्ड सिस्टर ऑफिस, मेडिकल वार्ड तथा चौथी मंजिल स्पेशल वार्ड व मातृ-शिशु वार्ड होगा।
विज्ञापन
चिकित्सकों व बिस्तरों की संख्या में होगी बढ़ोतरी
घुमारवीं अस्पताल परिसर में बनने जा रहे इस आईपीडी अस्पताल में अत्याधुनिक मशीनें व उपकरण होंगे जिसका लाभ लाखों लोगों को मिलेगा। आईपीडी अस्पताल का निर्माण होने से यहां चिकित्सकों तथा बिस्तरों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। इससे यहां सैकड़ों मरीजों का इलाज एक साथ हो सकेगा।
रिकॉर्ड समय में बनकर होगा तैयार
भवन का 60 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। जिस ठेकेदार को यह काम सौंपा गया है, उसे साथ में हिदायत दी गई है कि यह अस्पताल तय अवधि में और एक रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार हो। जिससे लोगों को सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध हो सके।
घुमारवीं में बनने वाले आईपीडी अस्पताल भवन का कार्य जोरों पर चला हुआ है। जल्द ही यह भवन बनकर तैयार हो जाएगा।
-ई. दीपक कपिल एक्सियन, लोक निर्माण विभाग घुमारवीं।
घुमारवीं में आईपीडी अस्पताल बनने से स्वास्थ्य सुविधाएं पहले से अधिक मजबूत होंगी। यह अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाएं से लैस होगा। अगस्त 2022 में बनकर तैयार हो जाएगा और आम जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
- राजेंद्र गर्ग, खाद्य आपूर्ति मंत्री