फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   State level Nalwadi fair begins with Shobha Yatra and bull worship

Bilaspur News: शोभा यात्रा, बैल पूजन के साथ शुरुआत राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला

Mon, 17 Mar 2025 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 17 Mar 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
State level Nalwadi fair begins with Shobha Yatra and bull worship
बिलासपुर में राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के शुभारंभ पर शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु । संवाद
-मेले को अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे बात : धर्माणी
विज्ञापन

-23 मार्च तक चलेगा मेला, सांस्कृतिक, व्यापारिक, कृषि गतिविधियों का होगा आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर में लुहणू मैदान में सोमवार को बैल पूजन और खूंटा गाड़कर ऐतिहासिक राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले शुभारंभ हुआ। इससे पहले मुख्यातिथि तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा अर्चना की और लोगों को मेले के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस मेले को अंतरराष्ट्रीय मेले का दर्जा देने के लिए वह मुख्यमंत्री से आग्रह करेंगे।
शुभारंभ अवसर पर लक्ष्मी नारायण मंदिर से लुहणू मैदान तक शोभायात्रा निकाली। मुख्यातिथि मंत्री राजेश धर्माणी बजट सत्र में भाग लेने के बाद हेलीकॉप्टर के माध्यम से बिलासपुर पहुंचे। लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा अर्चना के बाद उन्होंने शोभायात्रा में भाग लिया। बैंड-बाजों, पारंपरिक परिधानों और सजीव झांकियों के साथ निकली इस शोभायात्रा ने पूरे शहर का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद लुहणू मैदान में खूंटा गाड़कर बैल पूजन किया, जिसके बाद मेला शुरू हुआ। मेला 23 मार्च तक चलेगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक, व्यापारिक और कृषि गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों और संस्थानों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। राजेश धर्माणी ने कहा कि नलवाड़ी मेला केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह मेला स्थानीय व्यापार, पशुपालन, पर्यटन और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के साथ-साथ कहलूर के नाम से प्रसिद्ध जिले की पहचान को सहेजने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह मेला न केवल कृषि और पशुपालन को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाता है। उन्होंने इस दौरान सरकारी विभागों की ओर से अपनी विभिन्न उपलब्धियों के संदर्भ में लगाई गई विकास-प्रगति की प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष कमल गौतम, हिमुडा निदेशक के सदस्य जितेंद्र चंदेल, एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं प्रशासन की ओर से मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, एडीसी डॉक्टर निधि पटेल, एसडीएम अभिषेक कुमार गर्ग, एएसपी शिव चौधरी, डीएसपी मदन धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनसेट
बजट की दी जानकारी

इस अवसर पर मंत्री राजेश धर्माणी ने प्रदेश सरकार की ओर से किसानों, युवाओं और व्यापारियों के लिए बजट में की गई घोषणाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने दुग्ध उत्पादकों को लाभ पहुंचाने के लिए दूध का समर्थन मूल्य छह रुपये प्रति लीटर बढ़ाया है। जबकि दो किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित कलेक्शन सेंटर तक दूध पहुंचाने वाले किसानों को अतिरिक्त दो रुपये प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। किसानों के लिए भी बजट में अच्छी घोषणाएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं और स्वरोजगार को बढ़ावा देने, तकनीकी शिक्षा के लिए उचित कदम उठाए हैं। राजस्व वृद्धि और आधारभूत संरचना विकास की दिशा में प्रदेश सरकार ने इस साल तीन हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व संग्रहण लक्ष्य प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि बिलासपुर में लुहणू-बैरीदड़ोला पुल के निर्माण की मांग केंद्र सरकार के समक्ष रखी गई है और इस संबंध में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर पुल को शीघ्र स्वीकृति दिलाने का अनुरोध किया गया है।

बिलासपुर में राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के शुभारंभ पर शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु । संवाद

बिलासपुर में राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के शुभारंभ पर शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु । संवाद

बिलासपुर में राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के शुभारंभ पर शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु । संवाद

बिलासपुर में राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के शुभारंभ पर शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु । संवाद

बिलासपुर में राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के शुभारंभ पर शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु । संवाद

बिलासपुर में राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के शुभारंभ पर शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु । संवाद

बिलासपुर में राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के शुभारंभ पर शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु । संवाद

बिलासपुर में राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के शुभारंभ पर शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed