फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   State government working with malice: Katwal

द्वेषभावना से काम कर रही प्रदेश सरकार : कटवाल

Mon, 17 Jun 2024 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
State government working with malice: Katwal
बोले-सरकार ने झंडूता विस क्षेत्र में विकास कार्यों पर लगाया ग्रहण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने प्रदेश सरकार पर राजनीतिक द्वेषभावना से काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों पर जानबूझकर ग्रहण लगा दिया गया है।

केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार के सहयोग से शुरू किए गए कार्यों को ठंडे बस्ते में डाला जा रहा है। क्षेत्र का विकास करवाना तो दूर, सुक्खू सरकार लोगों को पानी जैसी मूलभूत सुविधा भी सुचारू तरीके से उपलब्ध नहीं करवा रही है। भीषण गर्मी के इस मौसम में कई पंचायतों के लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। लोकसभा चुनाव में हमीरपुर से अनुराग ठाकुर की लगातार पांचवीं जीत में भरपूर सहयोग व समर्थन को लेकर झंडूता विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं व जनता का आभार जताने के लिए ‘धन्यवाद कार्यक्रम’ के तहत सोमवार को जीतराम कटवाल ने बरठीं और सुन्हाणी पंचायतों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से झंडूता से भाजपा को 12 हजार से अधिक वोटों की बढ़त मिली है। यह क्षेत्र की जनता का मोदी सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों पर विश्वास का प्रमाण है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार राजनीतिक द्वेष भावना से झंडूता विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी कर रही है। इस तरह की मानसिकता ठीक नहीं है। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कई सामाजिक कार्यक्रमों में भी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस मौके पर कंचन धीमान, संजय महाजन, सुखदेव और डॉ. रामप्रकाश आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed