फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   State government should provide relief to pensioners by issuing DA orders

Bilaspur News: डीए के आदेश जारी कर पेंशनरों को राहत प्रदान करे प्रदेश सरकार

Sat, 11 Nov 2023 04:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 04:52 PM IST
विज्ञापन
State government should provide relief to pensioners by issuing DA orders
-राज्य विद्युत परिषद सेवानिवृत्त सर्व कर्मचारी संघ ने मांगों पर की चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद सेवानिवृत्त सर्व कर्मचारी संघ बिलासपुर की बैठक शनिवार को घुमारवीं में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान तिलक राज शर्मा ने की। इस दौरान संघ की विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई।

संघ के जिला सचिव बशीर दुरानी ने सभी कर्मचारियों को संघ की गतिविधियों से अवगत कराया। संघ ने प्रदेश सरकार और बिजली बोर्ड से मांग की कि शीघ्र डीए के आदेश जारी कर पेंशनरों को महंगाई से राहत दी जाए। बिजली भत्ता सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर पेंशनर को दिया जाए। मेडिकल भत्ता पंजाब सरकार की तर्ज पर दिया जाए। पेंशनर के क्लेम और पेंशन फंड को राज्य सरकार के कोषागार की ओर से शीघ्र जारी किया जाए। बशीर दुरानी ने कहा कि सरकार से आग्रह है कि पेंशनरों की सभी मांगों को माना जाए और उन्हें राहत प्रदान की जाए। इस अवसर पर होशियार सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा प्रेम राणा, सुरेश शर्मा, रोशन लाल, बेसरिया राम, रमेश चंद, सीताराम, दलीप सिंह, गीता राम, नंदलाल, रूपलाल, प्रकाश सिंह, रामदयाल, जगदीश, प्रकाश चंद, बीआर ठाकुर, निसार मिर्जा, विद्यासागर, रामसिंह और बृजलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed