फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   State government is anti-farmer: Deshraj

किसान विरोधी है प्रदेश सरकार : देशराज

Sun, 25 Feb 2024 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
State government is anti-farmer: Deshraj
-बोले, अली खड्ड पेयजल योजना विवाद को अभी तक नहीं सुलझा पाई सरकार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। भाजपा किसान मोर्चा घुमारवीं के अध्यक्ष देशराज शर्मा ने कहा है कि लोगों को झूठी गारंटियां देकर सत्ता में पहुंची कांग्रेस सरकार का किसान विरोधी चेहरा लोगों के सामने आ गया है। किसानों से 14 महीने बीतने के बाद भी दो रुपये किलो के हिसाब से न तो गोबर खरीदा गया और न ही 100 रुपये लीटर के हिसाब से दूध की खरीद ही शुरू हुई है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। यह सरकार युवा विरोधी भी साबित हुई है। एक लाख बेरोजगारों को रोजगार देने की गारंटी देने वाली कांग्रेस सरकार ने एक भी बेरोजगार को नौकरी नहीं दी है। प्रदेश में हर वर्ग में निराशा और हताशा का वातावरण है। अली खड्ड से पानी उठाने का विरोध कर रहे श्री नयना देवी के किसान पिछले 33 दिनों से त्रिवेणी घाट पर डेरा लगाकर बैठे हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक इस विवाद को हल करने का प्रयास नहीं किया। अली खड्ड से प्रति दिन 10 लाख लीटर पानी उठाने से सदर और श्री नयना देवी जी विस क्षेत्र की 32 पेयजल और सिंचाई योजनाएं प्रभावित हो जाएंगी। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलेगा और 15 घराट बंद हो जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि किसान हित में अली खड्ड से पानी उठाने की योजना बंद नहीं की तो भाजपा किसान मोर्चा आंदोलन करने पर विवश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed