फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   State got 3400 crores assistance from center: Jamwal

प्रदेश को केंद्र से मिली 3400 करोड़ की सहायता : जम्वाल

Fri, 18 Aug 2023 03:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 03:42 PM IST
विज्ञापन
State got 3400 crores assistance from center: Jamwal
- 254 सड़कों को अपग्रेड करने के लिए दिया 2643 करोड़ रुपये का पैकेज
विज्ञापन

-

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे हिमाचल को केंद्र से राहत की एक और बड़ी किस्त मिली है। कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के फेज-3 के तहत हिमाचल की 254 सड़कों को अपग्रेड करने के लिए 2643 करोड़ रुपये का पैकेज दिया है।
विधायक ने कहा कि इनमें बिलासपुर की 19 सड़कें शामिल हैं। इनके लिए 171 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। जिले की कुल 19 में से 4 सड़कें सदर विधानसभा क्षेत्र की हैं। इससे जहां सड़कें अपग्रेड होंगी, वहीं भारी बारिश से तबाह हुई सड़कों को रिस्टोर करने में भी मदद मिलेगी। जम्वाल ने कहा कि बरसात के मौसम में हिमाचल में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। इससे उबरने के लिए केंद्र सरकार अब तक करोड़ों रुपये दे चुकी है। पहली किस्त के रूप में केंद्र से 363 करोड़ रुपये मिले थे। उसके बाद हाल ही में हिमाचल के दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी लगभग 400 करोड़ रुपये दे गए थे। दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने हिमाचल में हुई तबाही पर गहन चिंतन के बाद केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से बात की। हिमाचल को मिले जख्मों पर मरहम लगाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के फेज़-3 के तहत 254 सड़कों को अपग्रेड करने के लिए 2643 करोड़ रुपये मंजूर करने में जरा भी देर नहीं लगाई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की भी अहम भूमिका रही। इस लिहाज से केंद्र से एक महीने के अंदर अब तक लगभग 3400 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। 2643 करोड़ रुपये का पैकेज मिलने से न केवल सड़कें अपग्रेड होंगी, बल्कि बरसात में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की हालत सुधारने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फेज-3 में 2683 किलोमीटर लंबी 254 सड़कों के लिए 2643 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। प्रति किलोमीटर सड़क पर 98.51 लाख रुपये खर्च होंगे। सदर विधानसभा क्षेत्र की 4 सड़कें शामिल हैं। 28.235 किलोमीटर लंबी इन चारों सड़कों के लिए 28.37 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। इस विधानसभा क्षेत्र की दली से मियां बंदला तक 5.195 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 4.98 करोड़, धार टटोह से द्रोबड़-सराय घाटी तक 9.210 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 8.81 करोड़, हरनोड़ा से बौहट कसोल तक 7.510 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 7.83 करोड़ तथा कुठेड़ा से तल्याणा वाया भगोट 6.660 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 6.75 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह जी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed