फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Staging of events ranging from the slaying of Tadaka to the Sita Swayamvar in Talai

Bilaspur News: तलाई में ताड़का वध से लेकर सीता स्वयंवर का मंचन

Tue, 27 Oct 2026 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Staging of events ranging from the slaying of Tadaka to the Sita Swayamvar in Talai
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहतलाई (बिलासपुर)। मंदिर प्रांगण तलाई में सोमवार रात श्री बाल रामलीला में ताड़का वध, अहिल्या उद्धार, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद के प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों की शानदार अदाकारी और प्रभावशाली संवादों ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। सीता स्वयंवर के दौरान भगवान राम के शिव धनुष तोड़ने पर पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
रामलीला की शुरुआत मारीच और सुबाहु के अत्याचारों तथा विश्वामित्र के यज्ञ में विघ्न डालने के प्रसंग से हुई। राक्षसों के अत्याचारों से परेशान ऋषि विश्वामित्र राजा दशरथ से सहायता मांगते हैं। इसके बाद भगवान राम और लक्ष्मण यज्ञ की रक्षा के लिए उनके साथ जाते हैं और ताड़का का वध करते हैं। ताड़का के डरावने रूप और कलाकार के प्रभावशाली अभिनय ने दर्शकों में रोमांच पैदा किया।
विज्ञापन

इसके बाद भगवान राम के चरण स्पर्श से अहिल्या के श्राप से मुक्त होने का दृश्य दिखाया गया। सीता का सखियों के साथ गौरी पूजन और मनवांछित वर की कामना करने का प्रसंग भी आकर्षण का केंद्र रहा। सीता स्वयंवर में राजा जनक ने शिव धनुष तोड़ने की प्रतिज्ञा का प्रसंग प्रस्तुत किया। इस दौरान बाणासुर और रावण के बीच हुए संवाद ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। गुरु विश्वामित्र के आदेश पर भगवान राम ने शिव धनुष तोड़ा, जिसके बाद सीता ने उन्हें जयमाला पहनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात्रि के अंतिम दृश्य में शिव धनुष टूटने की सूचना मिलने पर भगवान परशुराम स्वयंवर में पहुंचे और राजाओं पर क्रोध व्यक्त किया। इसके बाद लक्ष्मण और परशुराम के बीच तीखे संवाद हुए।

दोनों पात्रों के कलाकारों ने दमदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला में अरुण भारद्वाज, अमित ठाकुर, हर्ष वनियाल, सचिन सोनी, अर्पित कौशल, अमित शर्मा, रबल शर्मा और मोहित सहित अन्य कलाकारों ने विभिन्न भूमिकाएं निभाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed