फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   spot round for vacant seats in hydro college bandla on 22 august

Bilaspur News: हाइड्रो कॉलेज बंदला में खाली सीटों के लिए स्पॉट राउंड 22 अगस्त को

Sat, 19 Aug 2023 04:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 04:25 PM IST
विज्ञापन
spot round for vacant seats in hydro college bandla on 22 august
-बारिश के कारण आगे बढ़ी तिथि, कक्षाएं सुचारू रूप से शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज (जीएचईसी) बंदला में खाली रह गई सीटों के लिए 22 अगस्त को स्पॉट राउंड काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। बारिश के कारण इस तिथि को आगे बढ़ाया गया है। पहले 17 अगस्त को इसकी तिथि निर्धारित की गई थी।

स्पॉट राउंड काउंसलिंग हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में आयोजित होगी। सभी ट्रेड में 76-76 सीटें भरी जानी हैं। इसमें कंप्यूटर साइंस की 75 सीटें भरी जा चुकी हैं और एक खाली है। इलेक्ट्रिकल की छह और सिविल की नौ सीट भरी जानी हैं। स्पॉट राउंड काउंसलिंग की विशेष बात यह है कि जिस अभ्यर्थी ने फार्म नहीं भरा हो वह भी इसमें भाग ले सकता है। इसके अलावा कॉलेज में लेटरल एंट्री का दौर चल रहा है। इसका आयोजन भी हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में किया जा रहा है। इसमें इलेक्ट्रिकल में 10 और सिविल ट्रेड में 11 सीटें भरी जानी हैं। इसमें अभ्यर्थी कल तक कॉलेज में रिपोर्ट करेंगे। कॉलेज में सभी ट्रेड की कक्षाएं सुचारू रूप से शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed