फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   sports news.

लुक्का-छुप्पी स्पर्धा में अलीशा विजेता

Wed, 24 Feb 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)। Updated Wed, 24 Feb 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
sports news.

मिनर्वा वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल घुमारवीं के यूरो किड्स अनुभाग में खेल दिवस की धूम रही। खेल दिवस का शुभारंभ प्रधानाचार्य परवेश चंदेल ने किया।

विज्ञापन


खेल स्पर्धाओं में बच्चों को तीन समूहों में विभाजित किया गया। इसमें पहला समूह प्ले ग्रुप, दूसरा समूह यूरो जूनियर और तीसरे समूह में यूरो सीनियर के बच्चों को शामिल किया गया।
विज्ञापन


प्ले ग्रुप के बच्चों की कलर रेस में अलीशा ने पहला और प्रांजल दूसरे स्थान हासिल किया। लड़कों के वर्ग में रेयांश प्रथम और सुशोबन दूसरे स्थान पर रहे।

लुक्का-छुप्पी प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में अलीशा और छात्र वर्ग में तनिश ने पहला स्थान झटका। यूरो जूनियर ग्रुप के छात्र वर्ग की मेंढक दौड़ में शौर्य रतन ने पहला, निश्चिल ने दूसरा और आदर्श चौहान तीसरे स्थान पर रहे। जबकि छात्रा वर्ग में पलक ने प्रथम, अराध्या ने दूसरे और साक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिट द टारगेट प्रतियोगिता में आदर्श और वंश ठाकुर ने पहला स्थान झटका। कलर रेस में अन्या मेहता प्रथम, अरात्रिका दूसरे और वंशिका तीसरे स्थान पर रहे।

घुड दौड़ प्रतियोगिता में कार्तिक शर्मा ने पहला, आदर्श बैंस ने दूसरा और सौरभ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डंबल दौड़ में सूर्यांश और सक्षम प्रथम, अखिलेश और आदित्य द्वितीय जबकि अरुष और शिवम ने तीसरा स्थान झटका। यूरो सीनियर के छात्रों के बीच थ्री लैग रेस में अराध्य और पायल पहले, दिव्यांशी और अन्वेषा दूसरे स्थान पर रहीं।

लंबी कूद में वरुण ने पहला और ध्रुव ने दूसरा स्थान झटका। चेयर गेम में अन्वेषा ने प्रथम और अक्षत ने द्वितीय स्थान झटका। प्रतियोगिता के समापन पर प्रधानाचार्य ने प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस दौरान बच्चों को मिठाई वितरित की। इस मौके पर यूरो किड्स की प्रभारी आरती चंदेल और अनु चंदेल सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed