{"_id":"2ef98d865a621f7490ad529546a2c305","slug":"sports-news-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के सुक्खा ने जीता मोहड़ा छिंज का खिताब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर के सुक्खा ने जीता मोहड़ा छिंज का खिताब
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Updated Wed, 10 Feb 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
लोगों के सहयोग से गुग्गा जाहर पीर मंदिर मोहड़ा में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। छिंज की बड़ी माली के खिताब को अमृतसर के सुक्खा पहलवान और चंबा के रहमत अली पहलवान के बीच हुआ।
विज्ञापन
इसमें सुक्खा पहलवान ने रहमत अली को पटकनी देकर विजेता बने। विजेता पहलवान को 7100 रुपये और गुर्ज जबकि उपविजेता पहलवान को 6100 रुपए ओर गागर ईनाम स्वरूप दी गई।
विज्ञापन
छोटी माली के फाइनल मुकाबले में मंडी के गोपाल ने अटारी के टोला पहलवान को हराया। विजेता पहलवान को 3600 रुपये और गुर्ज जबकि उपविजेता को 3 हजार रुपये और गागर दी गई।
विज्ञापन
इस दौरान कमेटी के प्रधान लेख राम शर्मा, सदाराम, सतीश शर्मा, मदन लाल, राज कुमार, राजेश, प्रिंस और रूपलाल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।