फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   sports compitition in schools

Bilaspur News: -कबड्डी में समोह ने तल्याणा को हराया

Thu, 21 Sep 2023 09:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 21 Sep 2023 09:36 AM IST
विज्ञापन
sports compitition in schools
खंड स्तरीय अंडर-14 खेलों में 79 स्कूलों की 943 छात्रा खिलाड़ी दिखा रहीं दमखम
विज्ञापन

खो-खो में धनथर ने पनोह स्कूल को दी मात
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर./झंडूता। जिले के पांच स्कूलों में बुधवार को अंडर-14 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में पांच शिक्षा खंड के 79 स्कूल की 943 छात्रा खिलाड़ी भाग ले रही हैं। तीन दिन तक खिलाड़ी कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन और खो-खो में दमखम दिखाएंगी।
सदर शिक्षा खंड की प्रतियोगिताएं नम्होल स्कूल में शुरू हुईं। रानी कोटला पंचायत की को-ऑपरेटिव सोसायटी के पूर्व प्रधान चमन लाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता प्रभारी चमन लाल ने बताया कि इसमें 18 पाठशालाओं की लगभग 208 खिलाड़ी भाग ले रही हैं। पहले दिन वॉलीबाल में सिकरोहा ने रघुनाथपुरा को हराया। खिलाड़ी छात्राओं ने मार्चपास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। प्रधानाचार्य प्रीत लाल शर्मा ने सभी को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर बाबूराम सिसोदिया, देवी राम ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

घुमारवीं-2 की खेल प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समोह में शुरू हुई। तीन दिवसीय खेलों में 15 स्कूलों की 191 खिलाड़ी भाग रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ उपमंडलाधिकारी नागरिक झंडूता योगराज धीमान ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। खेलों से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास होता है। पहले दिन कबड्डी में समोह ने तल्याणा को हराया। खो-खो में धनथर ने पनोह स्कूल को मात दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रदीप महाजन, उपप्रधानाचार्य पुष्पा देवी, प्रबंधन समिति प्रधान सुलेखा देवी, विवेक शील गौतम, अजय कुमार और रजनीश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
बैडमिंटन में डंगार स्कूल जीता

भराड़ी (बिलासपुर)। शिक्षा खंड घुमारवीं-1 की खेलकूद प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कठलग में शुरू हुई। प्रतियोगिता में 16 स्कूल की 170 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ कसारु पंचायत की प्रधान अंजना शर्मा ने किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन बैडमिंटन में डंगार ने कोट स्कूल को हराया। कबड्डी में भपराल ने बरोटा स्कूल की टीम को पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेंद्र ठाकुर, सेऊ पंचायत प्रधान पवन शर्मा, बीडीसी सदस्य रक्षा राव, पूर्व प्रधान कपिल देव, प्रतियोगिता प्रभारी कुलदीप सिंह, प्रीतम राज, वीरेंद्र, वेद प्रकाश और राकेश महाजन मौजूद रहे।

बाक्स
कबड्डी में स्वाहण ने टरवाड़ स्कूल को 41-31 से हराया

स्वारघाट (बिलासपुर)। खंड स्तरीय खेलें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वारघाट में शुरू हुईं। इसमें 18 स्कूलों की 217 छात्रा खिलाड़ी भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी विद्यासागर ठाकुर ने किया। उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिता में भाग ले रही छात्राओं के लिए 11,000 रुपये की राशि भेंट की। प्रतियोगिता प्रभारी शांता कुमार ने बताया कि कबड्डी में स्वाहण ने टरवाड़ स्कूल को 41 -31, दुहलेत ने छांब भुजान को 37-10, दबट ने स्वारघाट को 35-17, बडडू डढोग ने कल्लर को 31-10 और तनबोल ने टोबा को 34-14 से हराया। बैडमिंटन में भाखड़ा ने छड़ोल को 21-18, नकराना ने टरवाड़ को 21-16 और बैहल ने तनबोल को 21 -17 से मात दी। वॅालीबाल में बडडू डढोग ने स्वारघाट और बैहल ने तनबोल को हराया।

बॉक्स
बरठीं को हराकर भड़ोली कलां अगले दौर में

ऋषिकेश (बिलासपुर)। झंडूता खंड की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ गेहड़वी स्कूल में सेवानिवृत्त अध्यापिका कलावती चंदेल ने किया। इसमें 12 स्कूलों की 157 खिलाड़ी भाग ले रही हैं। पहले दिन बैडमिंटन में कलोल ने मलराओं और भड़ोली कलां ने बरठीं को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। कबड्डी में बलघाड़ ने गेहड़वीं और गंगलोह ने बड़गांव को मात दी। खो-खो के पहले मैच में गेहड़वीं ने बलघाड़ को हराया। इस मौके पर प्रधानाचार्य व्यासविंद्र चंदेल ने खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed