फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   sports

बास्केटबाल में बरमाणा ने घुमारवीं सीनियर महिला टीम को हराया

Sun, 01 Dec 2019 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
sports
बिलासपुर में बास्केटबाल प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभा दिखाते खिलाड़ी। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिला बिलासपुर मुख्यालय में दो दिवसीय जिला स्तरीय वरिष्ठ महिला व पुरुषों की बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ रौड़ा स्टेडियम में विधायक सदर सुभाष ठाकुर ने किया। इस प्रतियोगिता में पुरुष व महिला वर्ग की 20 टीमों के 170 महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए बास्केटबाल संघ के महामंत्री राजकुमार राणा ने बास्केटबाल मैदान में हाइड्रोलिक डंकन रिंग्स लगवाने व ग्राउंड के अंदर पशुओं की आवाजाही रोकने हेतु फैंसिंग लगवाने की मांग रखी जिसे सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने स्वीकार करते हुए दो सेट हाइड्रोलिक रिंग्स प्रदान किए जिसे 7 दिनों के भीतर उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही ग्राउंड फैंसिंग का आकलन जल्द तैयार करने के निर्देश उपस्थित जिला युवा सेवाएं व खेल अधिकारी श्याम कौंडल को दिए। प्रतियोगिता आयोजन के लिए बास्केटबाल संघ को 5000 रुपये अपनी ऐच्छिक निधि से देने की घोषणा भी विधायक ने की। इस अवसर पर मार्चपास्ट के अलावा वेदांती दबड़ा का कथक नृत्य विशेष आकर्षण रहा।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला खेल अधिकारी श्याम कौंडल, अध्यक्ष जिला बास्केटबाल संघ डॉ. प्रवीण रनोट, कोषाध्यक्ष अभिषेक टेसू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेजस्वी शर्मा, तकनीकी चेयरमैन सुरेश कौंडल के साथ सुरेश नड्डा, अनिल चंदेल, प्रकाश शर्मा, नीलम रनोट, राकेश ठाकुर, भुवनेश्वरी लुंबा, नंद लाल ठाकुर, राज कुमार, अविनाश कपूर, अभिषेक सोनी, प्रवेश राणा, अश्विनी कुमार, राज कुमार राठौर, कुलवंत, राजेश कुमार, सुशील कुमार, प्रेम मिथिला, पवन कुमार, संजीव कुमार आदि गणमान्य व्यक्तित्व व अधिकारी उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में महिला पुरुष टीमों का चयन राज्य प्रतियोगिता हेतु किया जाएगा।
विज्ञापन

महिला वर्ग में बरमाणा क्लब ने घुमारवीं सीनियर को 34-16 से हराया। पुरुषों में भराड़ी ने बैरी को 32-18, डिग्री कॉलेज घुमारवीं ने हटवाड़ को 38-19, डंगार ने दधोल को 42-32 और नाहर सिंग क्लब ने जॉर्डन क्लब को 58-28 से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed