फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   specialist doctors appointed

Bilaspur News: घुमारवीं सिविल अस्पताल में पांच विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात

Thu, 10 Aug 2023 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 10 Aug 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
specialist doctors appointed
बिलासपुर। घुमारवीं नागरिक अस्पताल में लोगों को अब पांच विशेषज्ञों चिकित्सकों की सुविधाएं मिलेंगी। लोगों को अब बिलासपुर अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। विधायक राजेश धर्माणी ने घुमारवीं नागरिक अस्पताल में पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि लंबे अरसे से घुमारवीं अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव के कारण लोगों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त नहीं हो रही थीं। पूर्व की भाजपा सरकार के समय चिकित्सकों की तैनाती की अपेक्षा थी, लेकिन नहीं हो पाई। सत्ता में आने से पहले लोगों से वादा किया था कि मूलभूत सुविधाएं क्षेत्र के लोगों को प्राथमिकता के तौर पर मुहैया करवाई जाएंगी। अब सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री के नेतृत्व में वर्तमान सरकार ने वादे को पूरा किया है। आदेशों के अनुसार चिकित्सा अधिकारी ऑर्थोपेडिक डॉक्टर रोहित राणा, डॉक्टर कणिका पराशर एनेस्थीसिया, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शिप्रा कंवर, सर्जन डॉक्टर कार्तिक गुलेरिया और स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर नीधा कुमारी को घुमारवीं सिविल अस्पताल में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed