{"_id":"67af3f343c41362bff0ecf1c","slug":"special-team-caught-pickup-with-150-cases-of-liquor-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-132058-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विशेष टीम ने शराब की 150 पेटियों के साथ पकड़ी पिकअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विशेष टीम ने शराब की 150 पेटियों के साथ पकड़ी पिकअप
Fri, 14 Feb 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
आरोपी चालक पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
बिना दस्तावेज के लिए ले जाई जा रही थी शराब
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस की विशेष टीम ने एक पिकअप गाड़ी से 150 पेटियां देसी शराब की बरामद की है। शराब का बिना किसी दस्तावेज के परिवहन किया जा रहा था। आरोपी चालक पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार विशेष टीम ने वीरवार रात को मलोखर-ठारूघाट सड़क पर नाकाबंदी की थी। रात करीब 12:30 बजे एक पिकअप गाड़ी को रोका गया। पिकअप की जांच की गई तो उसमें शराब की पेटियां पाई गईं। चालक से शराब संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो वह कुछ भी पेश नहीं कर सका। इस विशेष टीम ने शराब की 150 पेटियों सहित पिकअप को कब्जे में लिया। शराब और पिकअप को बरमाणा थाना पुलिस को सौंपा गया है। आरोपी चालक हंसराज निवासी गांव भड़ेतर डाकघर रानी कोटला जिला बिलासपुर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने की है।