फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Special focus on youth, farmers, poor and women in the interim budget

Bilaspur News: अंतरिम बजट में युवाओं, किसानों, गरीबों और महिलाओं पर किया विशेष फोकस

Thu, 01 Feb 2024 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Special focus on youth, farmers, poor and women in the interim budget
अंतरिम बजट में झलकी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता
विज्ञापन

- आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव रखने वाला है यह बजट
-केंद्र सरकार के अंतरिम बजट का भाजपा नेताओं सहित कर्मचारी वर्ग ने किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र के साथ भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता इस अंतरिम बजट में साफ तौर पर झलक रही है।
विधायक ने कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव रखने वाला यह बजट गरीबों, युवाओं, महिलाओं व किसानों के साथ ही अन्य जरूरतमंदों को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव आया है। 10 वर्ष के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं गतिशील नेतृत्व में भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। 2047 में देश को आजाद हुए 100 वर्ष हो जाएंगे। आजादी की 100वीं वर्षगांठ तक मोदी सरकार ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है और इसे हासिल करने के लिए पिछले 10 वर्ष से जमीनी स्तर पर कारगर कदम भी उठाए जा रहे हैं। वीरवार को पेश किया गया मोदी सरकार-2 का अंतरिम बजट भी इसी दिशा में उठाया गया एक और महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

इसके अलावा झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने मोदी सरकार के अंतरिम बजट को विकसित भारत का संकल्प पूरा करने की दिशा में उठाया गया एक और महत्वपूर्ण कदम करार देते हुए इसका स्वागत किया है। कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत अंतरिम बजट में भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं, किसानों, गरीबों और महिलाओं पर विशेष फोकस किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसकी सराहना करते हुए इसे देश के निर्माण का बजट करार दिया है। कहा कि पिछले 10 वर्ष में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। गरीब कल्याण योजना के तहत 34 लाख करोड़ रुपये पात्र लोगों के खाते में भेजे गए हैं। महिलाओं के हित में भी कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई गई हैं। एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के बाद अब तीन करोड़ का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, आशा वर्कर्स को भी आयुष्मान भारत से जोड़ा जाएगा। स्किल इंडिया मिशन के तहत 1.40 करोड़ युवाओं को ट्रेंड किया गया है, जबकि 54 लाख लोगों को फिर से सिखाया गया है। यह आंकड़े इस बात का प्रमाण हैं कि अंतरिम बजट पूरी तरह से विकसित भारत के युवाओं, गरीबों, महिलाओं और किसानों पर आधारित है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, वाणिज्य विभाग के प्रो. डॉक्टर सुरेश शर्मा ने कहा कि वर्तमान आंतरिक केंद्रीय बजट आशा विश्वास सर्वस्पर्शी आर्थिक समरसता को आगे बढ़ाने वाला है। इसमें आर्थिक विकास के साथ-साथ राजकोषीय घाटे को निम्न रखने का प्रयास करता है। चुनावी वर्ष में लोक लुभावन बजट न देकर दीर्घकालिक विकास को प्राथमिकता दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed