{"_id":"69c538e778f9610f100adf5b","slug":"special-donor-honor-scheme-launched-at-naina-devi-temple-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-156760-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नयना देवी मंदिर में विशिष्ट दानकर्ता सम्मान योजना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नयना देवी मंदिर में विशिष्ट दानकर्ता सम्मान योजना शुरू
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी में विशिष्ट दानकर्ता सम्मान योजना का शुभारंभ करते उपायुक्त व अन्य अधिकारी। स्
उपायुक्त राहुल कुमार ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद किया उद्घाटन
दान के आधार पर दानकर्ताओं को तीन श्रेणियों में किया विभाजित
शिक्षा, स्वास्थ्य और धर्मार्थ कार्यों में होगा धन का उपयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। मंदिर न्यास नयना देवी मंदिर ने मंदिर के विकास, संचालन और धर्मार्थ गतिविधियों में योगदान देने वाले दानकर्ताओं के सम्मान के लिए विशिष्ट दानकर्ता सम्मान योजना की शुरुआत की। योजना का शुभारंभ उपायुक्त राहुल कुमार ने पूजा-अर्चना के साथ किया।
उपायुक्त ने कहा कि यह पहल मंदिर के समग्र विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं में सुधार और सामाजिक-धर्मार्थ कार्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने श्रद्धालुओं और दानकर्ताओं से योजना में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
दानकर्ताओं की तीन श्रेणियां
ए श्रेणी - 15,00,001 रुपये और उससे अधिक
बी श्रेणी - 10,00,001 से 15,00,000 रुपये तक
सी श्रेणी - 5,00,000 से 10,00,000 रुपये तक
दान नकद (चेक) के अलावा भौतिक निर्माण कार्यों के रूप में भी स्वीकार किए जाएंगे, जिनका मूल्यांकन न्यास के तकनीकी विशेषज्ञ करेंगे। पंजीकृत दानकर्ताओं को विशेष सुविधाएं दीं जाएंगी। इनमें प्रमुख पर्वों और अनुष्ठानों में पूजा की प्राथमिकता, गर्भगृह के निकट आरक्षित स्थान, विशेष प्रसाद वितरण, वीआईपी प्रवेश और आरक्षित पार्किंग, डिजिटल और फिजिकल प्रिविलेज कार्ड, वार्षिक पत्रिका व वेबसाइट पर नाम और चित्र का प्रकाशन तथा सम्मान पत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यों में होगा उपयोग
संग्रहित धनराशि का उपयोग निर्धन बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, लंगर व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, गो सेवा और पशु कल्याण, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए सुविधाजनक ढांचे के निर्माण, मंदिर के विकास कार्यों और श्रद्धालुओं के लिए रैम्प जैसी सुविधाओं पर किया जाएगा।