{"_id":"6892033aaad9f8e2a20a21b5","slug":"soldier-died-in-suspecious-condition-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-141952-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा सैनिक की मौत का राज, दुकानदार से भी होगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा सैनिक की मौत का राज, दुकानदार से भी होगी पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दधोल पंचायत में सैनिक की रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई है मौत
देलग की एक दुकान में अचेत अवस्था में मिला था सैनिक अरुण
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। दधोल पंचायत के दधोल खुर्द गांव के सैनिक अरुण की रहस्यमयी मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मंगलवार को एम्स बिलासपुर में पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। दोपहर बाद गमगीन माहौल में सैनिक का दाह संस्कार कर दिया गया।
सैनिक अरुण शनिवार को छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव गजर पहुंचे थे। रविवार को देलग स्थित एक दुकान पर गए, जहां अचानक अचेत अवस्था में पाए गए। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब इस मामले को गंभीरता से खंगाल रही है। मुख्य सवाल यह है कि सैनिक दुकान में किस काम से गया था और घटना के समय वहां उसके साथ कोई और भी था या नहीं। पुलिस दुकानदार से भी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। पुलिस उपाधीक्षक चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच प्राथमिकता के आधार पर शुरू कर दी गई है। दुकानदार से भी इसकी पूछताछ की जाएगी। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और अब उस जगह का मुआयना किया जाएगा, जहां सैनिक अचेत हुआ था। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और नम आंखों से विदाई दी।