फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Solan beats Una to become Under-23 cricket champion

Bilaspur News: ऊना को हरा सोलन बना अंडर-23 क्रिकेट चैंपियन

Sun, 31 May 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Solan beats Una to become Under-23 cricket champion
59 रन से दी मात, राहुल ने खेली 63 रनों की पारी
विज्ञापन

बारिश के कारण 30-30 ओवर का खेला गया मैच

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अंतर जिला अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब सोलन ने अपने नाम किया। रविवार को लुहणू क्रिकेट मैदान में खेले गए मुकाबले में सोलन ने ऊना को 60 रन से मात दी और ट्रॉफी पर कब्जा किया।
खराब मौसम और बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ। इसके चलते ओवर में कटौती की गई। मैच 30-30 ओवर का खेला गया। ऊना ने टॉस जीता और सोलन को बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। सोलन की शुरुआत खराब रही। ओपनर बल्लेबाज सुहूल दो रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद भी ऊना के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए। 65 रन पर सोलन ने छह विकेट खो दिए। इसके बाद सातवें विकेट के लिए राहुल सिंह और कप्तान आर्यन ठाकुर के बीच 69 रन की साझेदारी हुई। आठवें विकेट के लिए राहुल ने नौनिहाल के साथ 29 रन जोड़े। राहुल ने 43 गेंद में 63 रन की पारी खेली। इसमें उन्होंने तीन छक्के और पांच चौके लगाए।
विज्ञापन

इसके अलावा आर्यन ने 25, कबीर ने 34 और लितेश ने 10 रन का योगदान दिया। इस तरह निर्धारित 30 ओवर में सोलन ने नौ विकेट खोकर 173 रन बनाए। ऊना की ओर से सुनंदन ने तीन, काविश और अनिरुद्ध ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऊना की शुरुआत खराब रही। सोलन के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबदबा बनाया और बल्लेबाजों को रन बनाने का अधिक मौका नहीं दिया। एक के बाद एक ऊना के बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौटते रहे। पांचवें विकेट के लिए वंश और रॉबिन के बीच 32 रन की साझेदारी हुई। यह दोनों सेमीफाइनल में ऊना की जीत के हीरो बने थे। वंश ने 16 और रॉबिन ने 19 रन का योगदान दिया। इसके अलावा विशाल ने 20 और कप्तान अभिनव शर्मा ने 18 रन का योगदान दिया। ऊना की टीम 23.4 ओवर में 114 रन पर ऑल आउट हो गई। सोलन ने 59 रन से मुकाबला जीत लिया। सोलन की ओर से मनीष यादव ने चार और नौनिहाल ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed