फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Society should benefit from the experience of ex-servicemen: Sanjay

समाज को मिलना चाहिए पूर्व सैनिकों के अनुभव का लाभ : संजय

Mon, 11 May 2026 06:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 11 May 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
Society should benefit from the experience of ex-servicemen: Sanjay
भराड़ी में आयोजित पूर्व सैनिक कल्याण समिति के समारोह में वीर नारी को सम्मानित करते परमवीर चक्र
भराड़ी में आयोजित हुआ पूर्व सैनिक विकास कमेटी का स्थापना दिवस कार्यक्रम
विज्ञापन


एक साल के कार्यों के बारे में सभी को कराया अवगत



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। पूर्व सैनिक व वीर नारियां कल्याण एवं विकास कमेटी भराड़ी का पहला स्थापना दिवस शिव शहनाई पैलेस भराड़ी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। शुभारंभ ध्वजारोहण और तिरंगे को सलामी देकर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कमेटी के उपाध्यक्ष पवन कुमार ने कमेटी की स्थापना से लेकर पिछले एक वर्ष के दौरान किए गए सामाजिक, कल्याणकारी और जनहित कार्यों की विस्तृत जानकारी मुख्य अतिथि के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि कमेटी पूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा समाज के जरूरतमंद लोगों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में अनूप कुमार, हेमराज और हंसराज ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कमेटी की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। वहीं महिला मंडल भराड़ी और महिला मंडल लढ़ियानी की महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर वीर नारियों को सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार ने अपने संबोधन में सेना के अनुभवों को साझा करते हुए पूर्व सैनिकों से समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के पास अनुशासन, नेतृत्व और सेवा का विशाल अनुभव होता है, जिसका लाभ समाज को मिलना चाहिए। उन्होंने युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि केवल सेना में जाकर ही देश सेवा नहीं की जा सकती, बल्कि अच्छे संस्कार देकर भी राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संस्कारयुक्त बच्चा जहां भी जाएगा, अपने व्यवहार और कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश देगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीर नारियां और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed