फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Social security pension holders should get their e-KYC done by February 15.

Bilaspur News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारक 15 फरवरी तक करवाएं ई-केवाईसी

Wed, 04 Feb 2026 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 04 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Social security pension holders should get their e-KYC done by February 15.
ई-केवाईसी न करवाने वाले पेंशनधारकों की पेंशन होगी बंद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी सत्यापन अनिवार्य किया गया है। ई-केवाईसी करवाने की अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2026 निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी न करवाने वाले पेंशनधारकों की पेंशन स्थायी रूप से बंद कर दी जाएगी। यह जानकारी जिला कल्याण अधिकारी रमेश बंसल ने दी।

उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान सुचारू, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से सीधे बैंक अथवा डाकघर के बचत खातों में सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभाग द्वारा मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन ई-केवाईसी सत्यापन प्रक्रिया शुरू की गई है। यह अभियान जिला एवं तहसील कल्याण अधिकारियों द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से जुलाई, 2025 से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी पूर्ण करने की पूर्व निर्धारित तिथि 31 जनवरी 2026 थी, परंतु जिन लाभार्थियों द्वारा निर्धारित समयावधि में सत्यापन नहीं करवाया गया है, उनकी पेंशन अस्थायी रूप से रोक दी गई है। उन्होंने सभी पेंशनधारकों से अपील की कि जो लाभार्थी अभी तक अपना ई-केवाईसी सत्यापन नहीं करवा पाए हैं, वे 15 फरवरी, 2026 से पूर्व अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र अथवा संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों सहित ई-केवाईसी अवश्य करवाएं। अंतिम तिथि के पश्चात ई-केवाईसी न कराने की स्थिति में लाभार्थी को अपात्र अथवा अनुपलब्ध मानते हुए उसकी पेंशन स्थायी रूप से बंद कर दी जाएगी। यह भी बताया कि जिन पेंशनभोगियों का आधार कार्ड नहीं बना है अथवा आधार विवरण में अद्यतन की आवश्यकता है, वे संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करवा सकते हैं। धिक जानकारी अथवा किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए लाभार्थी जिला कल्याण अधिकारी, तहसील कल्याण अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक अथवा संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed