फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   social distancing

लगातार बढ़ते मामलों के बीच मास्क, सामाजिक दूरी भूले लोग

Mon, 23 Nov 2020 10:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
social distancing
घुमारवीं (बिलासपुर)। जिले में सरकार द्वारा जारी कोविड के आदेशों की पूरी तरह से अवहेलना की जा रही है। इस पर न प्रशासन चिंतित दिख रहा है, न ही कोई कार्रवाई की जा रही है। सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों में दो गज दूरी, मास्क है जरूरी, मात्र एक नारा बनकर रह गया है।
विज्ञापन

एक तरफ सरकार हर मंच से कह रही है कि कोरोना वायरस के बचाव के लिए जो जरूरी कदम हैं उन्हें प्रशासन व लोग सख्ती से पालन करें तभी कोरोना से बचा जा सकता है। परंतु घुमारवीं शहर में लोग बसों में बिना मास्क के सफर कर रहे हैं। वहीं कुछ दुकानदार बिना मास्क के सामान बेच रहे हैं। लोग आए दिन कोरोना वायरस को हल्के में ले रहे हैं। जिससे पिछले एक महीने से कोरोना वायरस के मामलों में चार गुना ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। जिला में लोगों का हुजूम, बसों में भीड़ व बस स्टैंड पर लोगों की भीड़ आसानी से देखी जा सकती है। इस भीड़ में एकत्रित लोग सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करना भी उचित नहीं समझते हैं। जिससे जिला के हर गांव तक कोरोना पहुंच गया है।
विज्ञापन

घुमारवीं में सोमवार को आईटीआई की परीक्षा देने के बाद परीक्षार्थी बिना मास्क से बाजार में घूम रहे थे। वहीं हैरानी का विषय यह है कि कोरोना के बढ़ते हुए मामलों के बाद भी लोग नियमों का पालन भूल गए हैं। जिला में अभी तक कोरोना से 17 मौतें हो चुकी हैं। एसडीएम घुमारवीं शशि पाल शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा कोरोना वायरस के बचाव के लिए जो दिशा-निर्देश दिए गए हैं, लोग उनकी पालना करें अन्यथा प्रशासन को मजबूर होकर नियमों की अवेहलना करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed