फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Snehlata of Morsinghi and Madan of Loharli top the 40 plus marathon.

Bilaspur News: 40 प्लस में मैराथन में मोरसिंघी की स्नेहलता व लोहारली के मदन अव्वल

Thu, 02 Oct 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 02 Oct 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Snehlata of Morsinghi and Madan of Loharli top the 40 plus marathon.
सीर उत्सव घुमारवीं में आयोजित मैराथन को हरी झंडी दिखाते एसपी बिलासपुर संदीप धवल। स्रोत: डीपीआरओ
सीर उत्सव में हुई रन अगेंस्ट चिट्टा थीम पर मैराथन प्रतियोगिता
विज्ञापन

अंडर-14, अंडर-19, 20 प्लस, 40 प्लस वर्ग में प्रतिभागियों ने दिखाया दम

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं में आयोजित सीर उत्सव के शुभारंभ पर रन अगेंस्ट चिट्टा थीम पर उत्सव मूलक मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के लिए अंडर-14, अंडर-19, 20 प्लस और 40 प्लस महिला व पुरुष वर्ग निर्धारित किए गए थे।

40 प्लस महिला वर्ग में मोरसिंघी की स्नेहलता ने पहला, घुमारवीं की रक्षा देवी ने दूसरा और घुमारवीं की उपमा शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 40 प्लस पुरुष वर्ग में लोहारली के मदन सिंह पहले, भगेड़ के मनोहर लाल दूसरे और विशाल वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। 20 प्लस पुरुष वर्ग में कुठेड़ा के सिया राम, घुमारवीं के नवनीत शर्मा और कसेरू के नरेश पहले तीन स्थान पर रहे। महिलाओं में बछरी की भावना शर्मा प्रथम, कसोल की बबीता शर्मा द्वितीय और बछरी की कृतिका ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-14 छात्र वर्ग में राजकीय उच्च पाठशाला टकरेड़ा के अरुण ने पहला स्थान, प्रभाकर ने दूसरा और मोरसिंघी स्कूल के नलिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग की छात्राओं में घुमारवीं स्कूल की ममता, मोरसिंघी की पवनी देवी और घुमारवीं स्कूल की आंचल पहले तीन स्थानों पर रहीं। अंडर-19 वर्ग में छात्रा महिमा ने प्रथम, जिया द्वितीय और निधि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि छात्र वर्ग में मनोज कुमार पहले, रजत दूसरे और शिवांश तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से नशा मुक्त जीवन और स्वास्थ्य के प्रति संदेश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed