{"_id":"83a7d7b170237799a07e49189b234b21","slug":"smart-classroom-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट क्लास में पढ़ाना सीख रहे टीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट क्लास में पढ़ाना सीख रहे टीचर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Wed, 02 Dec 2015 06:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं (छात्र) में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत शिक्षा खंड घुमारवीं-1, 2 और शिक्षा खंड झंडूता के विज्ञान अध्यापकों की कार्यशाला शुरू हुई। यह कार्यशाला 5 दिसंबर तक चलेगी। कार्यशाला में 67 अध्यापक भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
कार्यशाला का शुभारंभ खंड परियोजना अधिकारी और प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) घुमारवीं ने किया। उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युग में बच्चों के साथ अध्यापकों को भी कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है।
विज्ञापन
शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए शिक्षकों से आह्वान किया कि समस्त अध्यापक कक्षा में बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करें ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।
विज्ञापन
कार्यशाला का संचालन करते हुए खंड स्रोत समन्वयक बीआरसीसी उच्च राकेश कुमार संधू ने बताया कि इस बार जिला परियोजना अधिकारी और उपनिदेशक प्रारंभिक जिला बिलासपुर ने एक सुनियोजित योजना के तहत जिला में 11 दिसंबर तक कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है।
इससे बच्चों की पढ़ाई भी कम से कम प्रभावित होगी और कार्यशाला का भी सफल तरीके से आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि कार्यशाला के दौरान शिक्षकों को पाठ योजना की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही स्मार्ट क्लास रूम में बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस मौके पर प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समोह देव राज प्रेमी, प्रधानाचार्य रावमापा कोसरियां यशपाल पटियाल, प्रदीप कुमार, दिनेश पटियाल, योगेश, नीतू, सुशील, नरेश, सीमा, अनिल, कमलेश शर्मा, रशमा, कुशुम देवी, अनुपमा और विपन सहित अन्य उपस्थित थे।