{"_id":"60abe2d68ebc3e29c42ad266","slug":"slot-booking-for-vaccination-bilaspur-news-sml3713761142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में आज ढाई से 3 बजे तक बुक होगा स्लॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में आज ढाई से 3 बजे तक बुक होगा स्लॉट
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में 18 से 44 साल की आयु के लोगों को 27 मई को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। 25 मई को स्लॉट बुक करने का समय ढाई बजे से 3 बजे तक रखा गया है। लोग आरोग्य सेतु ऐप और कोविन ऐप के माध्यम से टीकाकरण स्थान चुनकर अपना पंजीकरण करवाकर ही निर्धारित जगह पर पहुंचे। जिन लोगों के रजिस्ट्रेशन हो जाएं उन्हें अपना स्लॉट भी बुक करवाना होगा तभी उन्हें टीका लगेगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दडोच ने बताया कि 25 मई को स्लॉट बुक करने का समय 2:30 से 3 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक टीकाकरण केंद्र में एक दिन मेें 100 लोगों का ही टीकाकरण होगा। उन्होंने बताया कि अब इस महीने में 27 मई राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रौडा, पीएचसी राजपुरा, स्वारघाट, बागीसुंगल, सीएचसी भराड़ी, हरलोग, हटवाड, कुठेडा, झंडूता, तलाई, सीएच बरठीं और पीएचसी बुहाड में टीकाकरण होगा। उन्होंने बताया कि इस वैक्सीन को लेकर लोगों को कतई भी संदेह नहीं करना चाहिए यह पूरी तरह सुरक्षित है। टीका लगाने की जगह मामूली दर्द का होना और शरीर में दर्द होना जैसे प्रतिकूल प्रभाव हो सकते हैं इसलिए व्यक्ति को टीका लगाने के बाद आधा घंटा निगरानी में रखा जाता है।
उन्होंने आम जनता से सरकार द्वारा बताए सभी दिशा-निर्देशों जैसे मास्क पहनने, शारीरिक दूरी का पालन करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि खांसी, जुकाम, बुखार, सांस लेने में तकलीफ, शरीर में दर्द आदि हो तो खुद को घर पर आइसोलेट कर लें। स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी, डॉक्टर और आशा कार्यकर्ता से संपर्क कर अपने स्वास्थ्य की जांच करवा लें।