{"_id":"6824a42563962f17a00e453f","slug":"six-volunteers-were-given-information-about-the-one-month-camp-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-137067-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: छह स्वयंसेवियों को एक माह के शिविर की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: छह स्वयंसेवियों को एक माह के शिविर की दी जानकारी
Wed, 14 May 2025 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 14 May 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
-प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उपतहसील भराड़ी के तहत राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से छह स्वयंसेवियों के लिए एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें स्वयंसेवियों को आयोजित होने वाले एक माह के शिविर की जानकारी दी गई।
फाउंडेशन के पुनीत कुमार ने बताया कि कोरोना काल के दौरान अधिकतर समय तक स्कूल बंद रहने के कारण बच्चों में शिक्षा का प्रसार जितना होना चाहिए था, इतना हम देने में असमर्थ रहे हैं। इस कारण बच्चों के आधारभूत शिक्षा के स्तर में कमी आई है। इस कमी को दूर करने के लिए प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन छह स्वयंसेवियो और ऐच्छिक छात्र-छात्राओं की सहायता से एक अभियान कमाल का कैंप चला रही है। इस कैंप में चौथी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों का ज्ञानवर्धन करने के लिए एक माह का कैंप लगाया जाएगा। इस अभियान के लिए छह के स्वयंसेवियों का पंजीकरण किया गया, जिसमें एक स्वयंसेवी अपने गांव के आठ से दस बच्चों के आधारभूत शिक्षा के ज्ञान की जांच करेंगे। साथ ही उनका ज्ञानवर्धन करेंगे। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. रीता शर्मा शर्मिला और रजनी मौजूद रहे।