{"_id":"5755b9bf4f1c1b0a1d9c5581","slug":"six-person-injured-in-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो परिवारों में खूनी संघर्ष 6 लोग घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो परिवारों में खूनी संघर्ष 6 लोग घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनयनादेवी विधानसभा के अंतर्गत पुलिस थाना कोट के तहत गांव नंद बैहला में दो परिवारों में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। इसमें दोनों की तरफ से 6 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने इस संदर्भ में क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं उपचुनाव को लेकर आचार संहिता के दौरान हुई इस वारदात से पुलिस और जिला प्रशासन भी चौकस हो गई है।
विज्ञापन
गांव नंद बैहला के रसपाल सिंह पुत्र नसीब सिंह ने पुलिस थाना कोट में शिकायत दर्ज करवाई है कि जब रविवार पांच जून को अपने खेतों में काम कर रहा था तो हथियार बंद कुछ लोग जिनके पास तलवारें, रॉड और राइफल लेकर मौके पर पहुंचे और उनके परिवार पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
इसमें इसमें उसके परिवार के कई सदस्य बुरी तरह से घायल हो गए। थाना कोट ने आईपीसी की धारा 147,148,149, 323, 506 और आर्म्ड एक्ट (25-54-59) के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
कोट थाना के तहत गांव नंद बैहला के मक्खन सिंह सुपुत्र प्रेम सिंह ने भी मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में मक्खन सिंह ने बताया है कि जब वह खेतों में काम कर रहा था तो कुछ व्यक्तियों ने उस पर मामला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 147,148,149,323, 324 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
डीएसपी नयनादेवी बलदेव दत्त ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते दो परिवारों में मारपीट हुई है। इसमें छह लोग घायल हुए हैं। सीएचसी नयनादेवी में घायलों का उपचार चल रहा है। एक महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
तहसीलदार स्वारघाट जसपाल ने बताया कि इलाके में जिला परिषद के उप चुनाव की प्रक्रिया के चलते आदर्श आचार चुनाव संहिता लगी हुई है। इस मामले के ध्यान में आते ही तहसीलदार स्वारघाट जसपाल ने डीएसपी श्रीनयना देवी बलदेव दत्त से सुरक्षा प्रबंधों को लेकर चर्चा की।