{"_id":"6a99bda4b777d73efb0dac40","slug":"simran-jeet-singh-wins-first-place-in-the-200m-and-400m-races-at-the-athletics-meet-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-166927-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एथलेटिक्स मीट, 200 और 400 मीटर दौड़ में सिमरन जीत सिंह प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एथलेटिक्स मीट, 200 और 400 मीटर दौड़ में सिमरन जीत सिंह प्रथम
विज्ञापन
एसवीएम ऋषिकेश में आयोजित प्रतियोगिता ऊंची कूद लगाता खिलाड़ी। संवाद
सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल ऋषिकेश में 110 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय ऋषिकेश में भाव संकुल (क्लस्टर) स्तरीय एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संकुल के पांच विद्यालयों ऋषिकेश, चांदपुर, कंदरौर, निहाल और देयोली के करीब 110 छात्र-छात्राओं ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरित शर्मा रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए खेलों को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एथलेटिक्स मीट में 100, 200 और 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, रिले दौड़, गोला फेंक, चक्का फेंक और भाला फेंक सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। सभी प्रतिभागियों ने खेल भावना, अनुशासन और परिश्रम का परिचय देते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणामों में 200 और 400 मीटर दौड़ में ऋषिकेश विद्यालय की सिमरन जीत सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। किशोरी वर्ग की गोला, चक्का और भाला फेंक प्रतियोगिता में ऋषिकेश विद्यालय के सुजल गौतम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिशु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में चांदपुर विद्यालय प्रथम रहा। इसी तरह किशोरी वर्ग की ऊंची कूद में ऋषिकेश विद्यालय की दीपिस ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि लंबी कूद में इसी विद्यालय के निखिल ठाकुर प्रथम रहे। रिले दौड़ में निहाल विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खेलों के प्रति अपनी रुचि और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ईश्वर सिंह और प्रभारी सुनील सिंह ने सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।ं