{"_id":"12a9472f2720c33803df8608776df31a","slug":"simiti-member-meet-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की समस्या से सीएम को करवाया अवगत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की समस्या से सीएम को करवाया अवगत
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)।
Updated Thu, 18 Feb 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत नघ्यार के प्रधान सुशील कुमार वीरवार को दियोट सिद्ध में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिले। प्रधान ने पंचायत नघ्यार में चल रही पेयजल किल्लत की समस्या सहित नघ्यार में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खोलने की मांग की।
विज्ञापन
सुशील कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत में एक वर्ष से पेयजल योजना को निजी हाथों में सौंप दिया गया है। इसके बाद से ही पंचायत के लोगों को पेयजल किल्लत से दो चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पेयजल किल्लत की समस्या को न तो विभाग और न ही ठेकेदार ध्यान दे रहा है। उन्होंने वीरवार को जिला हमीरपुर के दौरे पर आए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को शिकायत पत्र साैंपकर समस्या के हल की गुहार लगाई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नघ्यार में स्वास्थ्य सुविधा न के बराबर होने पर गांव में एक आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खोलने की भी मांग की गई। इस मौके पर युकां उपाध्यक्ष चमन शर्मा और महासचिव अब्दुल खालिक भी उपस्थित थे।