फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Silver eyes offered at the Mother's shrine upon the restoration of the son's eyesight.

Bilaspur News: बेटे की आंखों की रोशनी लौटने पर माता के दरबार में चढ़ाए चांदी के नेत्र

Sat, 26 Sep 2026 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Silver eyes offered at the Mother's shrine upon the restoration of the son's eyesight.
मन्नत पूरी होने के बाद श्री नयना देवी जी पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत: जागरूक पाठक
होशियारपुर से परिवार सहित श्री नयना देवी पहुंची महिला, मन्नत पूरी होने पर की पूजा-अर्चना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। मां श्री नयना देवी के प्रति आस्था लेकर पंजाब के होशियारपुर जिले के जेजों क्षेत्र से एक महिला श्रद्धालु परिवार सहित माता के दरबार में पहुंची। बेटे की आंखों की रोशनी लौटने की खुशी में महिला ने मंदिर में चांदी के नेत्र अर्पित किए और माता के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया।
महिला ने बताया कि तीन दिन पहले उसके बेटे की अचानक आंखों की रोशनी चली गई थी। परिवार ने उसे कई अस्पतालों में उपचार के लिए दिखाया, लेकिन आंखों की रोशनी वापस नहीं आई। बेटे की हालत को लेकर परिवार चिंतित था। इसके बाद उन्होंने मां श्री नयना देवी के दरबार में मन्नत मांगी कि बेटे की आंखों की रोशनी लौटने पर परिवार सहित माता के दर्शन करेंगे और चांदी के नेत्र अर्पित करेंगे।
विज्ञापन

महिला के अनुसार, मन्नत मांगने के बाद उसके बेटे की आंखों की रोशनी वापस आ गई। इसके बाद परिवार ने अपनी मन्नत पूरी करने के लिए श्री नयना देवी मंदिर पहुंचकर चांदी के नेत्र चढ़ाए। परिवार ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर बेटे के स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने कहा कि उनके परिवार की मां श्री नयना देवी के प्रति गहरी आस्था है। उन्होंने माता के दरबार में बच्चों के सुख-स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की। साथ ही परिवार पर मां का आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed