{"_id":"6942b3d14be71c92070a2acb","slug":"silent-killers-beat-swastik-eleven-barthi-by-124-runs-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-150406-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: साइलेंट किलर ने स्वास्तिक इलेवन बरठीं को 124 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: साइलेंट किलर ने स्वास्तिक इलेवन बरठीं को 124 रन से हराया
Wed, 17 Dec 2025 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लुहणू क्रिकेट मैदान में विरासत-ए-कहलूर क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत बुधवार को एक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में साइलेंट किलर बिलासपुर ने स्वास्तिक इलेवन बरठीं को 124 रन से हराया।
साइलेंट किलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 180 रन बनाए। साइलेंट किलर की ओर से अजय ठाकुर ने 51, गौरव शर्मा ने 41 और रवि शर्मा ने 32 रनों की पारी खेली। बरठीं की ओर विजय कांत ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने बरठीं की टीम नौ विकेट खोकर 56 रन की बनाई पाई और 124 रन से मैच हार गई। बरठीं की ओर से प्रिंस गौतम ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। साइलेंट किलर की ओर से अश्वनी, नवीन, रवि और अजय ठाकुर ने दो-दो विकेट हासिल किए।