फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Silent killer Bilaspur became the champion of Virasat-e-Kahloor tournament

Bilaspur News: साइलेंट किलर बिलासपुर बनी विरासत-ए-कहलूर टूर्नामेंट की चैंपियन

Wed, 14 Jan 2026 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 14 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Silent killer Bilaspur became the champion of Virasat-e-Kahloor tournament
फाइनल में बालाजी वॉरियर्स को आठ विकेट से दी मात
विज्ञापन

गौरव शर्मा बने मैन ऑफ द मैच, बनाए 36 रन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लुहणू क्रिकेट मैदान में बुधवार को खेले गए विरासत-ए-कहलूर के फाइनल मुकाबले में साइलेंट किलर बिलासपुर विजेता बनी। इस मुकाबले में साइलेंट किलर ने बालाजी वॉरियर्स को आठ विकेट से मात दी।

बालाजी वॉरियर्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ओपनर बल्लेबाज कटारिया ने टीम को अच्छी शुरूआत दिलाई। कटारिया 22 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सालेंट किलर ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए और अधिक रन बनाने का मौका नहीं दिया। निर्धारित 15 ओवर में बालाजी की टीम नौ विकेट खोकर 92 रन की बना पाई। इस पारी में आकाश ने 17 और मुकेश ने 11 रन का योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साइलेंट किलर की टीम ने 10.5 ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। साइलेंट किलर की ओर से गौरव शर्मा ने 36 और आदित्य कटारिया ने नाबाद 34 रन की पारी खेली। वहीं क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विशाल जगोता ने बताया कि सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई, ताकि युवाओं को खेलों से जोड़ा जाए और ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभा उभर कर आए। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में जिलेभर से 32 टीमों ने भाग लिया। शुरुआत में सभी टीमों ने तीन-तीन लीग मैच खेले, जिसके बाद क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए और बुधवार को फाइनल मुकाबला खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed