फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sikroha-Malokhar-Jukhala road closed, traffic in 15 panchayats stopped

Bilaspur News: सिकरोहा-मलोखर-जुखाला सड़क बंद, 15 पंचायतों की आवाजाही ठप

Fri, 10 Oct 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 10 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Sikroha-Malokhar-Jukhala road closed, traffic in 15 panchayats stopped
सिकरोहा-मलोखर-जुखाला सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद के लिए लगाया चेतावनी बोर्ड। स्रोत: जागर
3 लीड
विज्ञापन


सड़क बंद होने से क्षेत्र में रूट पर नहीं चल रही हैं परिवहन निगम के चार बसें
विद्यार्थियों, कर्मचारियों और मरीजों को बस तक पहुंचने में होती है मुश्किल
बाइली गांव के पास मलबा गिरने से बंद है सड़क, विभाग ने बोर्ड लगाकर झाड़ा पल्ला
ग्रामीण बोले, सड़क सुचारू नहीं हुई तो विभागीय अधिकारियों का करेंगे घेराव

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सिकरोहा-मलोखर-बाड़नु-धुणी पंजैल-जुखाला सड़क पिछले एक महीने से बंद पड़ी है, जिससे क्षेत्र की लगभग 15 पंचायतों के हजारों लोग परेशान हैं। सड़क बंद होने से इस मार्ग पर चलने वाली एचआरटीसी की चार बसों को भी बंद कर दिया गया है। इससे न केवल विद्यार्थियों, कर्मचारियों और मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
धुणी पंजैल पंचायत के बाइली गांव के पास मलबा गिरने से यह सड़क बंद है। विभाग ने सड़क पर सिर्फ रास्ता बंद का बोर्ड लगाकर पल्ला झाड़ लिया है। करीब एक महीने से चांदपुर से बिलासपुर बाया नमहोल होकर केवल एक ही बस सवारियां ढो रही है। वहीं जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौके से नदारद हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और जिला मुख्यालय तक पहुंचना अब मुश्किल और महंगा हो गया है। टावर लाइन शोषित जागरूकता मंच के राष्ट्रीय संयोजक अधिवक्ता रजनीश शर्मा ने विभागों की लापरवाही पर कड़ा रोष जताया है। उन्होंने कहा कि एक महीने से सड़क बंद है, लेकिन न तो लोक निर्माण विभाग ने इसे बहाल करने की कोई ठोस कार्रवाई की है और न ही एचआरटीसी ने वैकल्पिक रूट पर बसें चलाई हैं। उनका कहना है कि पहले से तय रूट की बसें सिल्ला गांव से नम्होल होकर चलाई जा सकती थीं, मगर निगम के अधिकारियों ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर अगले 48 घंटों में सड़क को बहाल करने और बस सेवा शुरू करने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो ग्रामीण प्रशासन और विभागीय अधिकारियों का घेराव करेंगे। आंदोलन की सारी जिम्मेदारी निष्क्रिय और लापरवाह अधिकारियों की होगी। कहा कि इस सड़क से निर्माण कार्यों के लिए रेत, बजरी, सीमेंट और अन्य सामग्री की ढुलाई होती थी, पर अब यह भी ठप हो गई है। सड़क बंदी से श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र का ऊपरी इलाका पूरी तरह से प्रभावित है। मामले को लेकर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जगत राम ने कहा कि मौके पर मशीन लगाई गई है। सड़क को बहाल करने का काम किया जा रहा है। बड़ी चट्टान के कारण जल्द सड़क बहाली में समस्या हो रही है।

सिकरोहा-मलोखर-जुखाला सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद के लिए लगाया चेतावनी बोर्ड। स्रोत: जागर

सिकरोहा-मलोखर-जुखाला सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद के लिए लगाया चेतावनी बोर्ड। स्रोत: जागर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed