फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Shyam Lal Thakur becomes President of the Bilaspur District Bar Association for the second time.

Bilaspur News: श्याम लाल ठाकुर दूसरी बार बने जिला बार संघ बिलासपुर के प्रधान

Sun, 05 Jul 2026 12:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Shyam Lal Thakur becomes President of the Bilaspur District Bar Association for the second time.
जिला बार संघ के प्रधान श्याम लाल ठाकुर
वार्षिक आम बैठक में दूसरी बार निर्विरोध चुनी गई पूरी कार्यकारिणी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला बार संघ बिलासपुर की वार्षिक आम बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम लाल ठाकुर को लगातार दूसरी बार निर्विरोध जिला बार संघ का प्रधान चुना गया। बैठक में वर्षभर के दौरान श्याम लाल ठाकुर और उनकी पूरी कार्यकारिणी की ओर से किए गए कार्यों की सराहना करते हुए सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि श्याम लाल ठाकुर के नेतृत्व में जिला बार संघ ने अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया। उनके प्रयासों से जिले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की नियुक्ति सुनिश्चित हुई, जिससे न्यायिक व्यवस्था को मजबूती मिली और मामलों के शीघ्र निस्तारण में सहायता मिलेगी। इसके अलावा, जिला बार संघ के बार रूम और पुस्तकालय के लिए अलग-अलग बिजली मीटर लगाने संबंधी उच्च न्यायालय शिमला के आदेशों का भी संघ ने विरोध किया। श्याम लाल ठाकुर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने इस मुद्दे को प्रभावी ढंग से उठाया और संबंधित आदेशों को वापस कराने में सफलता हासिल की। इसे बार संघ की बड़ी उपलब्धियों में शामिल किया गया। बैठक में वर्षभर के दौरान अधिवक्ताओं के कल्याण, बार संघ के विकास और विभिन्न प्रशासनिक एवं न्यायिक मुद्दों पर किए गए कार्यों की भी विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित अधिवक्ताओं ने कार्यकारिणी के कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। निर्विरोध चुनी गई नई कार्यकारिणी में श्याम लाल ठाकुर को प्रधान, अमर सिंह को उपप्रधान, दलजीत संधू को महासचिव, विनोद राणा को सहसचिव, पंकज राणा को प्रेस सचिव, विजय शर्मा को कोषाध्यक्ष, मदन लाल राणा को लेखाकार चुना गया। दूसरी बार प्रधान चुने जाने पर श्याम लाल ठाकुर ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बार संघ अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देगा और बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए न्यायिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेगा। साथ ही अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और बार संघ के विकास के लिए सभी सदस्यों को साथ लेकर आगे बढ़ने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed