{"_id":"68d3e026a48f7c0786077360","slug":"shri-ram-killed-tataka-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-144971-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: श्री राम ने किया ताड़का का वध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: श्री राम ने किया ताड़का का वध
Wed, 24 Sep 2025 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं में चल रही रामलीला मंचन का दृश्य। संवाद
घुमारवीं में दूसरे दिन की रामलीला का मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं रामलीला मैदान में मंगलवार की रात श्रद्धा और कला का अनोखा संगम देखने को मिला, जब आदर्श रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला मंचन के दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
कथा का प्रवाह मुनि विश्वामित्र के अयोध्या आगमन से आरंभ हुआ। उन्होंने महाराजा दशरथ से आग्रह किया कि वे राम और लक्ष्मण को उनके साथ यज्ञ की रक्षा हेतु भेजें। तत्पश्चात मंच पर वह रोमांचक दृश्य जीवंत हुआ, जब मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने अपनी दिव्य धनुष कीटंकार से राक्षसी ताड़का का वध किया। इसके बाद मारीच का भाग जाना और सुबाहु का अंत दर्शकों को रोमांचित कर गया, और पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। रामलीला इस दौरान सीता स्वयंवर का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। राम का किरदार निभा रहे अभिषेक टेसू ने अपनी सरल और सौम्य अदाकारी से दर्शकों के हृदय जीत लिए। लक्ष्मण की भूमिका में राहुल उप्पल ने अपने क्रोधपूर्ण संवादों और सशक्त अभिनय से मंच पर ऊर्जा का संचार किया। राजा जनक के रूप में श्री अरविंद ने गीतों और संवादों से समूचे वातावरण को संगीतमय बना दिया। वहीं, मारीच और सुबाहु का अभिनय कर रहे कलाकारों ने बच्चों को खूब हंसाया। सबसे अधिक प्रशंसा ताड़का का अभिनय कर रहे रवि को मिली, जिन्होंने अपने अभिनय और मुंह से आग निकालकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद प्रेम लाल खाची ने पूरे परिवार सहित बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कलाकारों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जीवन को सार्थक बनाने के लिए राम के आदर्शों को अपनाना आवश्यक है। खाची ने रामलीला समिति को समाज में सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों को संजोकर रखने के लिए बधाई दी।