{"_id":"68e25d79052369417306b829","slug":"shri-bal-ramlila-will-be-staged-in-talai-from-october-8-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-145829-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: तलाई में 8 अक्तूबर से शुरू होगा श्री बाल रामलीला मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: तलाई में 8 अक्तूबर से शुरू होगा श्री बाल रामलीला मंचन
Sun, 05 Oct 2025 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
तलाई में श्री बाल रामलीला कमेटी की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व अन्य। संवाद
-श्री बाल रामलीला कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। श्री बाल रामलीला कमेटी की विशेष बैठक रविवार को श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ तपोस्थली मंदिर तलाई में हुई। बैठक में 38वां बाल रामलीला मंचन 8 अक्तूबर से शुरू करने का निर्णय लिया गया।
कमेटी प्रधान पवन कौशल ने कहा कि तपोस्थली मंदिर प्रांगण में जीर्णोद्धार निर्माण कार्य कार्यक्रम 7 अक्तूबर तय तिथि से बढ़ाकर अब 8 अक्तूबर से विधिवत पूजन के साथ शुरू होगा। बैठक में मुख्य निर्देशक हरबंस लाल शर्मा, निर्देशक नंदलाल शर्मा, उप प्रधान राकेश शर्मा, स्टेज संचालक महेंद्र ठाकुर, कोषाध्यक्ष देशराज शर्मा, सचिव सुरेश पंडित, राजकुमार कौशल, मेकअप डायरेक्टर सरवन पंडित, कार्यकारिणी सदस्य अंकुश सोनी आदि उपस्थित रहे।