{"_id":"56f6cb194f1c1be62bf14ea7","slug":"shops-closed-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में बंद का दिखा व्यापक असर, कामकाज रहा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में बंद का दिखा व्यापक असर, कामकाज रहा ठप
अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य व्यापार मंडल के आह्वान पर स्वर्णकारों के समर्थन में उतरे बिलासपुर व्यापार मंडल के बंद का असर व्यापक स्तर पर दिखा। दुकानें बंद रहने से लोगों के जनजीवन पर भी असर पड़ा। शनिवार को जिला मुख्यालय बिलासपुर शहर तथा घुमारवीं बाजार में अधिकांश दुकानें बंद रहीं। जिला में दुकानें बंद रहने से एक दिन में लगभग चार करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। बाजार में सामान लेने आए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग इधर-उधर भटकते रहे। दूरदराज क्षेत्रों से सामान खरीदने को पहुंचे लोगों के हाथ मायूसी ही लगी।
हालांकि मेडिकल स्टोर सहित अन्य जरूरी वस्तुओं की दुकानें खुली रहीं। लेकिन, बावजूद इसके लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ा। विदित रहे कि केंद्र सरकार द्वारा टीसीएस तथा एक्साइज ड्यूटी में वृद्धि के खिलाफ स्वर्णकार पिछले 25 दिनों से हड़ताल पर हैं। इससे जिला बिलासपुर में प्रतिदिन लाखों रुपयों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। अपनी मांगें मनवाने के लिए स्वर्णकार अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के आह्वान पर दिल्ली में भी रोष रैली निकाल चुके हैं। जबकि जिला बिलासपुर में स्वर्णकार दो बार सड़कों पर उतरकर विरोध जता चुके हैं।