फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Shopkeepers at Dakri Chowk in Ghumarwin filled the potholes themselves.

Bilaspur News: घुमारवीं के दकड़ी चौक पर दुकानदारों ने खुद भरे गड्ढे

Mon, 30 Mar 2026 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 30 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers at Dakri Chowk in Ghumarwin filled the potholes themselves.
घुमारवीं दकड़ी चौक पर गड्ढे भरता दुकानदार। स्रोत: जागरूक पाठक
विभागों की अनदेखी पर नाराजगी, लंबे समय से बनी है समस्या
विज्ञापन

लोगों ने शीघ्र मरम्मत की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के तहत दकड़ी चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-103 पर पड़े बड़े-बड़े गड्ढों से परेशान होकर आखिरकार स्थानीय दुकानदारों ने खुद ही उन्हें भरने का निर्णय लिया। लंबे समय से शिकायतों और लगातार हो रहे हादसों के बावजूद जब संबंधित विभागों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो लोगों को खुद ही पहल करनी पड़ी।

बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण इन गड्ढों की स्थिति और भी खतरनाक हो गई थी। गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया था, जिससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए जोखिम कई गुना बढ़ गया। आए दिन दोपहिया चालक भी इन गड्ढों की चपेट में आकर घायल हो रहे थे, जिसके बाद लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। सोमवार को स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों में सीमेंट और बजरी का घोल डालकर उन्हें भरने का कार्य शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि यह काम संबंधित विभागों का है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो उन्हें खुद ही आगे आना पड़ा। दकड़ी चौक क्षेत्र यातायात की दृष्टि से काफी व्यस्त है, जहां से बिलासपुर, हमीरपुर और सरकाघाट की ओर जाने वाले मार्ग गुजरते हैं। ऐसे में सड़क पर बने गहरे गड्ढे लगातार दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे थे। खासकर दुपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग बेहद खतरनाक बना हुआ था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क की स्थायी मरम्मत जल्द करवाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed