{"_id":"67bf077b43493d7df106931b","slug":"shivalinga-and-radha-krishna-idols-were-consecrated-in-matwana-village-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-132774-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मतवाना गांव में शिवलिंग एवं राधा-कृष्ण प्रतिमाओं की हुई प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मतवाना गांव में शिवलिंग एवं राधा-कृष्ण प्रतिमाओं की हुई प्रतिष्ठा
Wed, 26 Feb 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 26 Feb 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
- हवन में डालीं आहुतियां,शिव की महिमा पर की गई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। ग्राम पंचायत लुहारवीं के गांव मतवाना में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। शिवलिंग और राधा-कृष्ण प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा विधिवत मंत्रोच्चारण और हवन-यज्ञ के साथ संपन्न हुई। धार्मिक अनुष्ठान में समस्त ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।
इससे पहले शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन-यज्ञ से हुआ, जिसमें गांव के वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके उपरांत शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई और भव्य राधा-कृष्ण प्रतिमाओं की स्थापना हुई। पूरे गांव में हर-हर महादेव और जय श्री कृष्ण के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। स्थानीय पुजारी ने भगवान शिव की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाशिवरात्रि आत्म शुद्धि और भक्ति का प्रतीक है। उन्होंने श्रद्धालुओं को शिवलिंग की पूजा के महत्व के बारे में बताया। कहा कि भगवान शिव कल्याणकारी शक्ति के प्रतीक हैं, जो अपने भक्तों को सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। गांव की महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस धार्मिक आयोजन में ग्राम पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने इस आयोजन को गांव के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। वीरवार को गांव के स्थानीय निवासी पुरुषोत्तम रतवान की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।