{"_id":"6877af790cc1db8b4109e8b9","slug":"shiva-institute-gets-academic-support-from-iit-bombay-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-140711-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शिवा संस्थान को मिला आईआईटी बॉम्बे से शैक्षणिक सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शिवा संस्थान को मिला आईआईटी बॉम्बे से शैक्षणिक सहयोग
Wed, 16 Jul 2025 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थियों को मिलेंगे उच्चस्तरीय ऑनलाईन पाठ्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा फार्मेसी संस्थान बिलासपुर ने शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी बॉम्बे के स्पोकन ट्यूटोरियल परियोजना के साथ औपचारिक शैक्षिक समझौता किया है। इस सहयोग के तहत संस्थान को शैक्षणिक केंद्र का दर्जा दिया गया है।
अब विद्यार्थी अपने ही संस्थान में रहकर आईआईटी बॉम्बे द्वारा मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। यह पहल विद्यार्थियों को तकनीकी जानकारी, डिजिटल कार्यकुशल और आधुनिक सॉफ्टवेयर उपकरणों की जानकारी प्रदान करेगी, जिससे वे बेहतर भविष्य के लिए तैयार हो सकें। इस उपलब्धि का श्रेय संस्थान के प्रबंध निदेशक अभियंता पुरषोत्तम शर्मा तथा प्रधानाचार्य डॉ. सौरभ शर्मा को जाता है, जिनके प्रयासों से यह सहयोग संभव हो सका। स्पोकन ट्यूटोरियल के माध्यम से विद्यार्थी अत्यंत कम खर्च में अपने समय अनुसार अध्ययन कर सकेंगे। पाठ्यक्रम पूर्ण करने पर उन्हें ऐसे प्रमाण-पत्र मिलेंगे जो देश और विदेश दोनों स्तर पर मान्य हैं। यह सहयोग विद्यार्थियों को न केवल रोजगार के अवसरों के लिए सक्षम बनाएगा, बल्कि उन्हें तकनीकी दृष्टि से भी सशक्त करेगा।