फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Shimla won in Kabaddi, and the Bishladhar team emerged victorious in Volleyball

Bilaspur News: कबड्डी में शिमला और वॉलीबॉल में बिशलाधार की टीम बनी विजेता

Wed, 14 Oct 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Shimla won in Kabaddi, and the Bishladhar team emerged victorious in Volleyball
कबड्डी टीम की विजेता को 28 हजार और वॉलीबाॅल विजेता को 18 हजार रुपये मिला इनाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। स्पोर्ट्स एंड कल्चर क्लब पलेही की ओर से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में नित्थर उपतहसील के अलावा रामपुर, आनी, शिमला, सोलन और मंडी से आए खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष परस राम बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कबड्डी में शिमला और वॉलीबॉल में बिशलाधार की टीम विजेता बनी। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बिशलाधार की टीम ने पहला और जंजेली की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। विजेता टीम को 18 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई। कबड्डी प्रतियोगिता में शिमला की टीम विजेता और सोलन की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम को 28 हजार रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। स्पोर्ट्स एंड कल्चर क्लब पलेही के प्रधान विक्रांत चौहान ने बताया कि क्लब कई वर्षों से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करता आ रहा है। इस वर्ष भी प्रतियोगिता सफल रही और खिलाड़ियों के साथ स्थानीय लोगों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।


महिला रस्साकशी में तांदी अव्वल
महिला रस्साकशी प्रतियोगिता में महिला मंडल तांदी ने पहले स्थान पर बाजी मारी। महिला मंडल थलीन दूसरे स्थान पर रहा। विजेता तांदी महिला मंडल को 18 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article