{"_id":"6acf862c2d5e2fe83d032f86","slug":"garba-and-mehndi-competitions-enthralled-the-audience-at-dholra-temple-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-169856-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: धौलरा मंदिर में गरबा और मेहंदी प्रतियोगिताओं ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: धौलरा मंदिर में गरबा और मेहंदी प्रतियोगिताओं ने बांधा समां
Thu, 15 Oct 2026 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
धौलरा में शारदोत्सव के दौरान गरबा खेलती महिलाएं व बच्चे। स्रोत: जागरूक पाठक
शारदोत्सव के चौथे नवरात्र पर मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना
संवाद न्यूज एजेंसी
विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर
बिलासपुर। धौलरा मंदिर में चल रहे शारदोत्सव यानी दुर्गा पूजा उत्सव के चौथे नवरात्र पर मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। शिमला से आए पुजारी सुधांशु भट्टाचार्य महाराज के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने मां की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मान्यता है कि मां कूष्मांडा की आराधना से भक्तों को सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का आशीर्वाद मिलता है।
शारदोत्सव की शाम आयोजित कार्यक्रमों में गरबा नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। पारंपरिक वेशभूषा में सजे प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ नृत्य प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न वर्गों में प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। सर्वश्रेष्ठ पोशाक एवं नृत्य वर्ग में कमलेश दास ने पहला और रचना ठाकुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। सर्वश्रेष्ठ नृत्यांगना (स्टेमिना) वर्ग में प्रतिभा प्रथम और मोनिका द्वितीय स्थान पर रहीं। सर्वश्रेष्ठ पोशाक (समूह) वर्ग में तमन्ना, मलिका, श्रेया, प्राची और अदिति की टीम विजेता बनी। सर्वश्रेष्ठ समूह नृत्य का खिताब गौरी, अभिलाषा और रिद्धि ने अपने नाम किया। वहीं, सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति वर्ग में साक्षी, नितिका सरीन, नीलम और आरती सोनी विजेता रहीं।
उत्सव के दौरान आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर के हर्षित ने प्रथम, संस्कृति ने द्वितीय और करिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिलाओं की मेहंदी प्रतियोगिता में मन्नत प्रथम, ममता द्वितीय और खुशबू तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित एकल नृत्य प्रतियोगिता में हर्षिता ने पहला, शाईना ने दूसरा और दीप्ति ने तीसरा स्थान हासिल किया। समूह नृत्य प्रतियोगिता में आर्या डांस अकादमी की टीम प्रथम रही। जाह्नवी और उनकी सहेलियों ने दूसरा, जबकि अर्पणा और उनकी सहेलियों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रियंका जम्वाल और रेणु सांख्यान शामिल रहीं।
शारदोत्सव में धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों ने उत्सव की रौनक बढ़ाई। इस अवसर पर मोहित सांख्यान, राम पाल, जस्सी, अश्विनी शर्मा, प्रमोद बिट्टू, राजेंद्र, पूर्व पार्षद संतोष जोशी, सुभद्रा नड्डा और अशोक सोहड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।