फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Nagjubbal-Shimla bus service launched

Bilaspur News: नागजुब्बल–शिमला बस सेवा शुरू, 15 पंचायतों को राहत

Wed, 14 Oct 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Nagjubbal-Shimla bus service launched
बस सेवा शुरू करने की मांग को लेकर एसडीएम कुमारसैन मुकेश शर्मा से मिलते नागजुब्बल के ग्रामीण। सं
70 विद्यार्थियों की पढ़ाई हो रही थी प्रभावित, एसएमसी की मांग पर एसडीएम ने निगम प्रंबधन से की बात
विज्ञापन

बस सेवा शुरू होने से हजारों ग्रामीण और स्कूली बच्चाें को आवाजाही करने में होगी आसानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन
(रामपुर बुशहर)। नागजुब्बल–शिमला बस सेवा के अनियमित संचालन से परेशान ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है। एसडीएम मुकेश शर्मा के हस्तक्षेप के बाद बुधवार से बस सेवा नियमित रूप से चलाने की पुष्टि हुई है। इससे कुमारसैन तहसील की 15 पंचायतों के लोगों और विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी। बस सेवा की समस्या को लेकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव की स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जंजैली पंचायत के प्रधान कैलाश चौहान भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बस नियमित नहीं चलने से क्षेत्र के करीब 70 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। जंजैली, बनाहर और शिवान समेत आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थी इसी बस से बड़ागांव स्कूल पहुंचते हैं। जंजैली, चमोलाखड्ड, कंडा, तीनीधार और शिवान खड्ड से आने वाले बच्चों को बस सेवा बाधित होने पर निजी टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा था। इससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा था। एसएमसी प्रधान पूनम, बनाहर के पूर्व उपप्रधान धर्म सिंह, पूर्व महिला मंडल प्रधान ठाया रक्षा वर्मा और सदस्य अनु सहित ग्रामीणों ने बस सेवा नियमित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यह बस क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन है और इसकी अनियमितता से विद्यार्थियों के साथ आम जनता को भी परेशानी हो रही है। एसडीएम मुकेश शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शिमला से बातचीत की। इसके बाद बुधवार से बस सेवा नियमित रूप से चलाने की पुष्टि की गई। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि बस सेवा नियमित रहने से विद्यार्थियों को समय पर स्कूल पहुंचने और लोगों को दैनिक आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed