{"_id":"6522f04880e8b7292b0bc2c9","slug":"shashi-bhushan-becomes-head-of-teacher-parent-association-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-6802-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शशि भूषण बने अध्यापक-अभिभावक संघ के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शशि भूषण बने अध्यापक-अभिभावक संघ के प्रधान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में अध्यापक-अभिभावक संघ (पीटीए) की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
इस अवसर पर शशि भूषण ठाकुर को प्रधान, राजेश कुमार उपप्रधान, डॉ. बासुदेव को सचिव, संजीव कुमार को कोषाध्यक्ष और रूपलाल को सह-सचिव चुना गया। इसके अतिरिक्त प्रो. प्रीतम लाल, डॉ. अंजना, राज पाल शर्मा और राजेश शर्मा को सदस्य मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी के गठन के बाद प्राचार्य प्रो. रामकृष्ण की अध्यक्षता में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यार्थियों की समस्याओं के निवारण के लिए ऑनलाइन एप बनाने और शौचालयों के निर्माण और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिए जाने को लेकर चर्चा की गई।
कार्यकारिणी के गठन से पहले पीटीए सचिव डॉ. महेंद्र सिंह ठाकुर ने सत्र 2022- 2024 का लेखा-जोखा पेश किया। चुनाव प्रक्रिया का संचालन चुनाव अधिकारी प्रो. विनोद शर्मा ने किया। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक और प्रेस सचिव प्रो. सुरेश शर्मा ने बताया कि आम सभा में 112 अभिभावकों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।