फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Shardotsav will start with a grand procession

Bilaspur News: भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू होगा शारदोत्सव

Wed, 02 Oct 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Shardotsav will start with a grand procession
-12 अक्तूबर पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के बाबा नाहर सिंह बजिया मंदिर में भव्य शोभायात्रा के साथ वीरवार को शारदोत्सव का शुभारंभ होगा। यह शारदोत्सव को 12 अक्तूबर तक चलेगा। हर दिन विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित होंगी।

हर वर्ष की भांति इस बार भी शारदोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। वीरवार को सुबह 8:00 बजे मंदिर प्रांगण में भूमि पूजन कर शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 12 बजे गायत्री परिवार की ओर से हवन यज्ञ किया जाएगा। हर दिन शाम के समय भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी मंदिर परिसर में किया जाएगा। इसमें मेहंदी, गायन, वेशभूषा, नृत्य सहित अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी। 5 अक्तूबर को सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा। 7 अक्तूबर को चेतना संस्था की ओर से प्रस्तुति दी जाएगी। 9 अक्तूबर को लक्ष्मी डांस ग्रुप की ओर से प्रस्तुति दी जाएगी। 10 और 11 अक्तूबर को उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला की ओर से प्रस्तुति दी जाएगी। 11 अक्तूबर को कन्या पूजन और हवन यज्ञ का आयोजन किया जाए। 12 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम के समय शांतिजल का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed