{"_id":"57effe9f4f1c1bce4b57491b","slug":"sharda-utasav-celebration-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंख और घंटियों की मधुर स्वर लहरियों से गूंजा बिलासपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंख और घंटियों की मधुर स्वर लहरियों से गूंजा बिलासपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Sat, 01 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
sharda utsav
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शंख और घंटियों की मधुर स्वर लहरियों के साथ बिलासपुर में शारदोत्सव धूमधाम से शुरू हो गया। इस मौके पर सैकड़ों महिला और पुरुष भक्तों ने नंगे पांव गोबिंदसागर तक पद यात्रा में भाग लिया। इस मौके पर दुर्गा पूजा समिति की संस्थापक डॉ. मल्लिका नड्डा भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। गोबिंदसागर से जल कलश भरकर लाया गया और मां दुर्गा के समक्ष स्थापित किया गया।
विज्ञापन
बिलासपुर के प्रसिद्ध नाहर सिंह मंदिर मे आयोजित इस कार्यक्रम में गायत्री परिवार ने मां दुर्गा के समक्ष 5 कुंडीय हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। यह हवन यज्ञ गायत्री शक्ति पीठ बिलासपुर के जिला संयोजक इंजीनियर आरके टंडन की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन
गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार से आए परिव्राजक लेखराम शर्मा और श्रीनिवास कांदू सहित डॉ. यशवंत चंदेल और हरी वल्लभ कौशल ने सभी विधिवत रूप से इस यज्ञ को संपन्न करवाया।
विज्ञापन
इसमें सभी भक्तजनों ने आहुतियां डालीं। इस अवसर पर रांची विश्वविद्यालय के पूर्व उपकुलपति डॉ. एनएल नड्डा, सुदर्शन सांख्यान, दुर्गा पूजा समिति के उपप्रधान जीवन, दीपक शर्मा, रामपाल, आशीष शर्मा, अश्विनी शर्मा, प्रमोद बिट्टू, सुभद्रा नड्डा, राजेंद्र और संतोष जोशी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
रंगौली स्पर्धा में प्रतिमा और सहेलियां अव्वल
शारदोत्सव में शनिवार को हुई रंगोली प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर की प्रतिमा एवं सहेलियां प्रथम, डीएवी स्कूल की अक्षिता एवं सहेलियां द्वितीय और एसवीएम स्कूल के नवनीत एवं साथी तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में कहलूर पब्लिक स्कूल की आरुषि शर्मा प्रथम, विजन स्कूल की दीक्षा एवं सहेलियां द्वितीय एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्रा पाठशाला बिलासपुर की शाहीन एवं सहेलियां तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता प्रतिभागियों को विशेष ओलंपिक भारत की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा ने पुरस्कृत किया।
दुर्गा समिति के प्रधान लाला कृष्ण लाल ने बताया कि 5 अक्तूबर तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से साढ़े 9 बजे तक पूजन हुआ करेगा। जबकि सायं के समय मां दुर्गा की आरती हुआ करेगी। उन्होंने बताया कि 2 अक्तूबर को चित्रकला प्रतियोगिता सुबह 11 बजे और सायं 6 बजे दीप यज्ञ होगा।