फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   sharaiya toper in mbbs net test.

नीट में छाई डीएवी की श्रेया

Mon, 05 Sep 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Mon, 05 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
sharaiya toper in mbbs net test.
डीएवी स्कूल की छात्रा जिसमें एचपी पीएमटी में 11वां स्थान प्राप्त किया है को मिठाई खिलाते हुए प्रधानाचार्य और अन्य स्टाफ। - फोटो : demo pic

शहर के चंगर सेक्टर डीएवी स्कूल की श्रेया शोत्रा ने हिमाचल  एमबीबीएस मेरिट सूचि-2016 में टॉप-20 में स्थान हासिल किया है। इससे स्कूल के साथ-साथ जिला भर में खुशी की लहर है। स्कूल प्रधानाचार्य के पार्थीपन ने बताया कि श्रेया शोत्रा और सुरभि भारती ने हिमाचल एमबीबीएस (नीट) परीक्षा उतीर्ण की है।

विज्ञापन


श्रेया शोत्रा ने अपनी पढ़ाई एलकेजी से बारहवीं तक डीएवी स्कूल बिलासपुर से की है। श्रेया के पिता राजेंद्र सिंह और माता स्नेहलता सरकारी स्कूल में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने श्रेया की सफलता का श्रेय स्कूल के अध्यापकों और प्रधानाचार्य को दिया है।
विज्ञापन


वहीं, सुरभि भारती ने भी एमबीबीएस में 126वां स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर सुरभि भारती के पिता सुनील भारती और माता सुनीता ने स्कूल प्रबंधन और अध्यापकों के योगदान की खूब प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य के पार्थीपन ने बताया कि इस वर्ष तीन छात्रों ऋत्विक पूरी, आर्यन महाजन और निवेदिता शर्मा का एनआईटी हमीरपुर, अनुराधा का नौणी विश्वविद्यालय और आकांक्षा, शिवानी, कनिका और कार्तिका का कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में चयन हुआ है।


इस वर्ष स्कूल के 38 छात्रों ने सीबीएसई बारहवीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए हैं। इस अवसर पर स्कूल अध्यापक हितेश मल्होत्रा, सुरेंद्र चौहान, नरविंद्र सिंह, पूजा मल्होत्रा, मोनिका और संतोष के योगदान की प्रशंसा की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed