फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   shahtlai temple two water tanke built for piligrim

शाहतलाई में श्रद्धालुओं को अब नहीं सताएगी पानी की कमी

Wed, 11 Jan 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Wed, 11 Jan 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
shahtlai temple two water tanke built for piligrim
water - फोटो : water

बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई में बाबा जी के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं को गर्मियों के मौसम में भी पेयजल किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा। लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का अब जल्द ही समाधान होगा। इसके लिए मंदिर न्यास ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को 50 और 10 हजार लीटर के दो टैंकों का एस्टीमेट तैयार करने को कहा है। गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले इन टैंकों का निर्माण किया जाएगा।   

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बाबा बालक नाथ के दर्शनों के लिए हर रो हजारों की संख्या श्रद्धालु तपोभूमि शाहतलाई पहुंचते है। इतना ही नहीं शाहतलाई में चैत्र मास में एक मेले का आयोजन होता है। यह उत्तर भारत का सबसे अधिक लंबा चलने वाले मेलों में शामिल है।
विज्ञापन


इस मेले में लाखों की सख्यां में श्रद्धालु देश-विदेशों से शाहतलाई में आकर बाबा जी के तपोस्थली मंदिरों में शीश झुकाते है। मंदिर प्रशासन उनकी सुविधा के लिए हर संभव प्रयास करता है। मगर गर्मी का मौसम व प्रकृतिक जल स्रोतों का स्तर नीचे चले जाने से श्रद्धालुओं को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको देखते हुए मंदिर न्यास ने मंदिर अध्यक्ष आदित्य नेगी और न्यासियों ने समस्या से निपटने के लिए वट वृक्ष मंदिर के समीप 50 हजार लीटर अज्ञैर गुरनाझाड़ी मंदिर के समीप 10 हजार लीटर की क्षमता वाले दो टैंकों का निर्माण करने प्रस्ताव उपायुक्त बिलासपुर को भेजा। इसकी स्वीकृति मिलते ही मंदिर न्यास ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को इसका प्राक्कलन बनाने का जिम्मा सौंपा है।


मंदिर न्यासी पवन कौशल, देशराज शर्मा और देवराज ने बताया कि टैंकों का निर्माण होने से मंदिर परिसर को 24 घंटे पानी की सप्लाई मिलेगी। उन्होंने बताया कि गर्मियों में श्रद्धालुओं को ठंडा पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए दो बड़े वॉटर कूलर लगाने की भी योजना है। इससे श्रद्धालुओं को ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। मंदिर न्यास के कनिष्ठ अभियंता विजय ठाकुर ने बताया कि सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग से दो बड़े टैंकों को बनाने का 8 लाख 29 हजार को प्राक्कलन बनाया है इसे स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed