फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Shahtalai to get new sewerage line, Rs 25 crore plan to take shape

Bilaspur News: शाहतलाई को मिलेगी नई सीवरेज लाइन, 25 करोड़ की योजना लेगी मूर्त रूप्

Fri, 02 Jan 2026 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 02 Jan 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Shahtalai to get new sewerage line, Rs 25 crore plan to take shape
जल शक्ति विभाग ने दी रिवाइज्ड मंजूरी, वित्त वर्ष 2025-26 में पांच करोड़ रुपये जारी
विज्ञापन

बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई के सभी सात वार्ड परियोजना में होंगे शामिल
पहले सिर्फ दो वार्ड थे प्रस्तावित, अब पूरे नगर पंचायत क्षेत्र को मिलेगा लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई के लोगों को जल्द ही आधुनिक सीवरेज लाइन सुविधा मिलने जा रही है। जल शक्ति विभाग की ओर से इस महत्वाकांक्षी परियोजना को रिवाइज्ड सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी गई है।

करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट के लिए चालू वित्त वर्ष 2025-26 में लगभग पांच करोड़ रुपये की राशि भी स्वीकृत कर दी गई है। परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए संबंधित विभाग ने आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही इस सीवरेज लाइन प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी जाएगी। परियोजना के पूरा होने से शाहतलाई क्षेत्र के लोगों को गंदे पानी की निकासी की समस्या से राहत मिलेगी और स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होगा। इसकी जानकारी झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने दी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए राशि स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार जताया। कहा कि यह प्रोजेक्ट शाहतलाई क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी सौगात साबित होगा। बताया कि पहले इस सीवरेज प्रोजेक्ट में शाहतलाई नगर पंचायत के केवल दो वार्ड शामिल किए गए थे, लेकिन अब इसे विस्तार देते हुए नगर पंचायत के सभी सात वार्डों को इसमें शामिल किया गया है। इस मुद्दे को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा गया था, जिसके बाद सरकार ने इसे आगे बढ़ाने का निर्णय लिया और आवश्यक बजट को स्वीकृति प्रदान की। झंडूता विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार के सहयोग से क्षेत्र में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और लोगों की मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद अब सीवरेज लाइन परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कार्य आवंटित होते ही निर्माण कार्य शुरू होगा। विश्वास जताया कि भविष्य में भी प्रदेश सरकार के सहयोग से झंडूता विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति इसी तरह बनी रहेगी, ताकि आम जनता को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed