फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   SFI Rampur protest over demands concerning student welfare

Bilaspur News: छात्रहित की मांगों को लेकर एसएफआई रामपुर ने किया जेल भरो आंदोलन

Mon, 10 Aug 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
SFI Rampur protest over demands concerning student welfare
रामपुर कॉलेज की समस्याओं के समाधान के लिए एसएफआई ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन। स्रोत : इकाई
. जेएमसी, एमएससी फिजिक्स और कंप्यूटर साइंस विषय बहाल करने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर सोमवार को एसएफआई इकाई ने विद्यार्थियों की ज्वलंत मांगों को लेकर रामपुर में जेल भरो आंदोलन किया। इस दौरान एसएफआई कार्यकर्ताओं ने सरकार और संबंधित विभागों के खिलाफ प्रदर्शन कर छात्रों की मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई। एसएफआई इकाई ने रामपुर महाविद्यालय में जेएमसी, एमएससी फिजिक्स और कंप्यूटर साइंस विषयों को पुन: बहाल करने को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया। रामपुर इकाई सचिव राहुल विद्यार्थी ने कहा कि महाविद्यालय में विषयों के बंद होने से विद्यार्थियों को अपनी पसंद के विषयों में शिक्षा प्राप्त करने के लिए अन्य स्थानों का रुख करना पड़ रहा है। साथ ही रामपुर बस डिपो की सभी बसों को निर्धारित समयसारिणी के अनुसार चलाने और लंबे समय से बंद पड़े बस रूटों को तुरंत बहाल करने की मांग उठाई गई। उन्होंने ने कहा कि ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों से रामपुर महाविद्यालय आने वाले विद्यार्थियों के लिए नियमित बस सेवा बेहद आवश्यक है। बसों के समय पर न चलने और रूट बंद होने के कारण विद्यार्थियों सहित आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आंदोलन के दौरान एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।

. रामपुर इकाई सचिव राहुल विद्यार्थी ने दी गिरफ्तारी
जेल भरो आंदोलन के दौरान इकाई सचिव राहुल विद्यार्थी ने गिरफ्तारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की जायज मांगों को लेकर एसएफआई लगातार संघर्ष कर रही है और सरकार को छात्र हित में इन मांगों पर तत्काल सकारात्मक कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने चेताया कि यदि सरकार एवं संबंधित विभागों की ओर से इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती है, तो एसएफआई आने वाले समय में आंदोलन को और तेज करेगी। उन्होंने छात्रहित की सभी मांगों के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article